Headlines

RDS College में हिन्दी पखवाड़ा पर संगोष्ठी व काव्य पाठ कार्यक्रम संपन्न

rds college rds college
Advertisements

Muzaffarpur 27 September : RDS College के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर प्राचार्य प्रो. शशिभूषण कुमार की अध्यक्षता में संगोष्ठी-सह-काव्य पाठ कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रो. प्रमोद कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दी के ऐतिहासिक विकास व मातृभाषा के महत्व पर सारगर्भित विचार रखे। दूसरे सत्र में शहर के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।

RDS College में हिन्दी पखवाड़ा

हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर आज RDS College के स्नातकोतर हिन्दी विभाग द्वारा संगोष्ठी-सह-काव्य पाठ कार्यक्रम प्राचार्य प्रो.शशिभूषण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के आरंभ में हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता ने आगत अतिथियों एवं कवियों को अपने विभागीय सहयोगिनियों डॉ.आशीष कान्ता व डॉ.दिव्या के साथ अंगवस्त्र व पौधा देकर स्वागत किया.

rds college
rds college

प्रथम संगोष्ठी सत्र् में मुख्य वक्ता के तौर पर विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के वरीय प्राध्यापक बोलते हुए प्रो.प्रमोद कुमार ने औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त होने की बात करते हुए ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में हिन्दी के विकास एवं महत्व को रेखांकित किया. साथ ही ज्ञान के सहज अवगाहन के लिए मातृभाषा के व्यवहार की बात की. प्राचार्य प्रो.शशिभूषण जी ने अध्यक्षीय वक्तव्य में अपने शिक्षण में हिन्दी रचनाओं की अमिट स्मृति व प्रभाव को व्याख्यायित किया. प्रथम सत्र का संचालन हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ.मनोज कुमार सिंह ने किया.

RDS College में हिन्दी पखवाड़ा
RDS College में हिन्दी पखवाड़ा
RDS College में हिन्दी पखवाड़ा

कार्यक्रम के दूसरे सत्र् में शहर के प्रमुख कवियों में यथा; विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.पूनम सिन्हा, लंगट सिंह महाविद्यालय के भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो.जयकांत सिंह जय, महंथ दर्शनदास महिला महाविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्षा प्रो.पूनम सिंह, दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.सरोज कुमार वर्मा, डॉ.संजय पंकज, प्रो.रमेश ॠतंभर, अंग्रेजी विभागाध्यक्षा प्रो.नीलिमा झा, डॉ.आरती कुमारी, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ.हसन रजा, श्यामल श्रीवास्तव आदि द्वारा अपनी प्रतिनिधि काव्य-रचनाओं का पाठ किया गया.

RDS College
RDS College में हिन्दी पखवाड़ा

काव्य-पाठ सत्र् का संचालन प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता ने और धन्यवाद-ज्ञापन डॉ.आशीष कुमारी कान्ता ने किया. कार्यक्रम में प्रो.संजय कुमार सुमन, डॉ.एम.एन.रजवी, डॉ.राजीव कुमार, डॉ.सौरभ राज, डॉ.राजेश कुमार, डॉ.आयेशा जमाल, डॉ.प्रियंका दीक्षित, डॉ.कृतिका वर्मा, डॉ.नियाज अहमद, डॉ.आशुतोष मिश्र, डॉ.अजमत अली, डॉ.स्नेहलता, डॉ.सूरज कुमार, डॉ.अमर रंजन कुमार, डॉ.ललित किशोर, डॉ.मनीष शर्मा, डॉ.गणेश शर्मा, डॉ.मीनू, डॉ.इला, डॉ.वन्दना आदि उपस्थित थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *