Muzaffarpur 28 October : RDS College के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में “इतिहास का उपयोग एवं दुरुपयोग” विषय पर आयोजित सेमिनार में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ एम एन रिजवी ने कहा कि इतिहास मानव अनुभव की प्रयोगशाला है।
RDS College स्नातकोत्तर इतिहास विभाग

इतिहास समाज के बारे में विचार और विश्लेषण के लिए अत्यंत व्यापक सारगर्भित आधार प्रदान करता है। दुनिया के अच्छे और महान लोगों ने बेहतर इतिहास लोगों के सामने प्रस्तुत किया है वहीं दुनिया में ऐसे भी पात्र हुए जिन्होंने इतिहास का दुरुपयोग किया है, जिससे मानव समाज संकट में पड़ा है। इतिहास ने इसके कई उदाहरण प्रस्तुत किये हैं।
सीनेटर एवं इतिहासकार डॉ संजय कुमार सुमन ने कहा कि इतिहास का उपयोग एवं दुरुपयोग उसके कार्यान्वयन पर निर्भर करता है। इतिहास को उसकी प्रकृति के कारण, विकृत किए जाने के लिए कौन-कौन से कारक उत्तरदायी हैं,इसे समझने की जरूरत है। इतिहास के सभी क्षेत्र न केवल राजनीतिक बल्कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास ने भी दुरुपयोग का जोखिम उठाया है।
RDS College Inter College Volleyball Tournament https://t.co/PeD2DJNeqf @DineshCRai #Muzaffarpur #rdscollege pic.twitter.com/d33YRyrajk
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 28, 2024
स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार को रखा और कहा कि देश का बेहतर इतिहास बनाने के लिए हम युवाओं को आगे आने की जरूरत है।
मौके पर विभाग के डॉ ललित किशोर, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ अजमत अली, डॉ अनुपम कुमार समेत स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
मंच संचालन डॉ ललित किशोर और धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनीष कुमार शर्मा ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।