Headlines

आरडीएस कॉलेज की पुरुष टीम बैडमिंटन टूर्नामेंट में बनी विश्वविद्यालय चैंपियन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 20 November : आरडीएस कॉलेज की पुरुष टीम बैडमिंटन टूर्नामेंट में बनी विश्वविद्यालय चैंपियन
आरडीएस कॉलेज के मेजवानी में आयोजित अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट के आखरी दिन पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर बनाम एसएनएस कॉलेज हाजीपुर के बीच खेला गया।

Shaheed Diwas

बहुत ही संघर्षपूर्ण मुकाबले में आरडीएस कॉलेज की टीम ने एसएनएस कॉलेज को 3-2 से पराजित कर अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। आरडीएस कॉलेज की ओर से समीर राज और मोहम्मद तबरेज ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Shaheed Diwas


इस चैंपियनशिप में आरडीएस कॉलेज के मोहम्मद तबरेज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas


आरडीएस कॉलेज के डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स रवि शंकर कुमार ने बताया कि इसी चैंपियनशिप के आधार बी आर ए बिहार यूनिवर्सिटी की पुरुष और महिला बैडमिंटन टीम का गठन किया जाएगा, जो अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में भाग लेगी। गौरतलब है कि दिसंबर में पुरुष वर्ग का अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता ए पी एस यूनिवर्सिटी रीवा मध्य प्रदेश में और महिला वर्ग में ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ में आयोजित होना है।


सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आरडीएस कॉलेज की प्राचार्या डॉ अमिता शर्मा एवं आरडीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन आरडीएस कॉलेज के डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स रवि शंकर कुमार के द्वारा किया गया।

Shaheed Diwas

वहीं मंच संचालन शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैडमिंटन कोच नीरज कुमार, मनीष कुमार, रजनीश कुमार मौजूद रहे।

Shaheed Diwas


इसकी जानकारी आयोजन सचिव सह निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ रवि शंकर कुमार ने दी।

#rdscollege #biharuniversity #badminton