Headlines

Rewa Plane Crash : सीनियर पायलट की मौत, ट्रेनी पायलट गंभीर, मंदिर के गुंबद से टकराया

SKJ Law College
Advertisements

Rewa 6 January:

रीवा में ट्रेनी विमान क्रैश, रात 11.30 बजे मंदिर के गुंबद से टकराया, सीनियर पायलट की मौत, ट्रेनी पायलट गंभीर
पुलिस ने शुक्रवार 6 जनवरी को बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार की रात एक विमान के मंदिर और पेड़ से टकरा जाने से एक पायलट की मौत हो गई और सह-पायलट को चोटें आईं। घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव के पास की बताई जा रही है.

SKJ Law College
Social Media Image of Falcon Aviation Academy

भोपाल- रीवा में प्लेन क्रैश मामले की होगी जांच, गृह मंत्री डॉ नरोत्त्तम मिश्रा ने कहा, “हादसा कैसे हुआ और क्यों हुआ इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं, टेक्निकल टीम मुंबई से रवाना” हो चुकी है.


रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा:
“फाल्कन एविएशन एकेडमी का एक विमान कल रात करीब 11:30-12 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बोर्ड पर दो सदस्य थे, ट्रेनर की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

SKJ Law College
Crashed Trainee Plane
SKJ Law College
मंदिर के गुंबद से टकराया


भोपाल से 400 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक ट्रेनर विमान के सीनियर पायलट की मौत हो गई। रात साढ़े 11 बजे के करीब हुई इस घटना में ट्रेनी पायलट घायल हो गया। यह दुर्घटना प्रशिक्षण के दौरान हुई.
चोरहट्टा पुलिस थाने के प्रभारी जे पी पटेल ने कहा कि विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान चोरहट्टा हवाई पट्टी से तीन किमी दूर एक मंदिर के गुंबद और एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कैप्टन विशाल यादव (30) की मौत हो गई, जबकि प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल और इलाज अस्पताल में चल रहा है.


रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन मौके पर पहुँच गैर थे और क्रैश के कारणों की छानबीन की जा रही है.

#planecrash #rewaplanecrash