Headlines

National Wrestling Championship राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर के सालिफ का चयन

salif islam salif islam
Advertisements

Muzaffarpur 5 June : National Wrestling Championship राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर के सालिफ का चयन। 6 से 8 जून को दिल्ली के क्षत्रसाल स्टेडियम में आयोजित एस जी एफ आई अंडर 19 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के सालिफ इस्लाम का चयन बिहार टीम में हुआ है।

मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया की 28 मई को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा छपरा में आयोजित सलेक्शन ट्रायल में सालिफ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर गजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, कोच रंजीत कुमार साह, रागनी ठाकुर ने बेहतर प्रदर्शन करने का शुभकामना दी।

#wrestling #Muzaffarpur #news