Headlines

सीवान महिला टीम बनी तारा देवी स्मृति फुटबॉल की विजेता

Shaheed Diwas
Advertisements

मुजफ्फरपुर के केशोपुर के गांधी मैदान में आयोजित स्वर्गीया तारा देवी स्मृति एकदिवसीय फुटबॉल मैच के छठे संस्करण में सिवान की टीम ने मुजफ्फरपुर की टीम को 4/0 से हरा दिया।

Muzaffarpur 17 November : तारा देवी स्मृति फुटबॉल समिति केशोपुर एवं बाबु एफसी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पेफी बिहार एवं बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के बैनर तले सकरा प्रखंड, मुजफ्फरपुर के केशोपुर के गांधी मैदान में आयोजित स्वर्गीया तारा देवी स्मृति एकदिवसीय फुटबॉल मैच के छठे संस्करण में सिवान की टीम ने मुजफ्फरपुर की टीम को 4/0 से हरा दिया।

Shaheed Diwas

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन सकरा प्रशिक्षु डीएसपी अबू सैफी मुर्तुजा, केशोपुर के मुखिया दिनेश पुष्पम,राजद नेता मनोज पासवान ने संयुक्त रूप से फुटबाल को किक मार कर किया। मैच के शुरुआत में ही खेल के तीसरे मिनट में ही सिवान की टीम को पेनाल्टी मिल गया, जिसमे सिवान की ममता कुमारी ने उस पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर दिया। पूरे मैच में मुजफ्फरपुर की डिफेंडर मशक्कत करती रहीं, लेकिन गोल बचाने में असफल रही।

Shaheed Diwas

20वे मिनट में सिवान की तरफ से निक्की कुमारी ने गोल किया ,वहीं 24वे एवम 37 वे मिनट में सिवान की श्रुति ने गोल किया। मैच की समाप्ति पर विजेता एवं उपविजेता टीम को सकरा प्रशिक्षु डीएसपी अबू सैफी मुर्तुजा, पेफी बिहार के सचिव कुमार आदित्य, केशोपुर के मुखिया दिनेश पुष्पम, बाबु एफ सी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष महेश राय आदि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में अनिल यादव, प्रभात मिश्रा, जमाल अख्तर एवं रहमत अली थे।

Shaheed Diwas


इस दौरान मुजफ्फरपुर महिला फुटबॉल के कन्वेनर असगर हुसैन, बाबू एफसी फाऊंडेशन के सचिव अशोक राय, सदस्य राम प्रकाश राय, उदय प्रसाद , मनीष कुमार, हर्ष कौशिक, पूर्णेंदु प्रियदर्शी, राजा बाबू, अजिताभ कुमार, हरिशंकर राय, मालिक राय, लालबाबू राय, लक्ष्मण सिंह, रामप्रकाश राय उपस्थित थे I यह प्रतियोगिता बिहार फुटबॉल एसोसिएशन एवम पेफी बिहार से मान्यता प्राप्त है।

धन्यवाद ज्ञापन बाबू एफसी फाउंडेशन के डायरेक्टर तरुण प्रकाश ने किया।समस्त जानकारी बाबू एफसी फाउंडेशन के चेयरमैन सोनू बाबू ने दी।

#muzaffarpurfootball #siwan #football