Muzaffarpur 2 October : 2 अक्टूबर को SKJ Law College मुजफ्फरपुर के सेमिनार हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महाविद्यालय के संस्थापक सचिव एलपी शाही की जन्म जयंती समारोह का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर ममता रानी, विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉक्टर मधु सिंह, सीनेटर डॉ रेनू बाला, श्री अरविंद कुमार सिंह कांग्रेस नेता, श्री कृपा शंकर शाही कांग्रेस नेता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी, उप प्राचार्य श्री बृजमोहन आजाद, प्रशासक श्री रत्नेश्वर भारद्वाज , NAAC के समन्वयक श्री आशुतोष कुमार के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया.
SKJ Law College जन्म जयंती समारोह
जन्म जयंती समारोह में स्वागत भाषण करते हुए प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी ने महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री एवं एलपी शाही के कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.

मुख्य अतिथि डॉक्टर ममता रानी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी की योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि वह सच्चे अर्थ में सत्य एवं अहिंसा के प्रतिबिंब थे जिन्होंने अपने सिद्धांत एवं विचारों से देश को आजाद कराया. लाल बहादुर शास्त्री के विषय में उन्होंने बताया कि वह सादगी एवं ईमानदारी के प्रतीक थे. साथ ही उन्होंने कहा कि शाहीजी जी उनके पिता के शिक्षक थे.

विश्वविद्यालय के सीसीडीसी मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी नेतृत्व क्षमता अतुलनीय थी, जिनके एक आवाज से प्रदेश की जनता उनके पीछे आ जाती थी. इस क्षमता के बल पर ही देश को आजाद कराया. शास्त्री जी के संबंध में उन्होंने कहा कि जब देश में संकट की स्थिति आई तो हुए जय जवान जय किसान के नारा देकर देश के दुश्मनों को परास्त किया तो दूसरी तरफ खाद्यान्न समस्या से मुक्ति दिलाए.

एलपी शाही बारे में बताया कि अपने राजनीतिक जीवन में बिहार के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई साथी बिहार के शिक्षा उद्योग एवं आर्थिक विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.
विश्वविद्यालय की सीनेटर डॉक्टर रेणु बाला ने अपने संबोधन ने कहा कि गांधी जी की दार्शनिक दृष्टिकोण से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए. शास्त्री जी के सादगी एवं ईमानदारी से आज की युवाओं को सीख लेने की आवश्यकता है.

कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य श्री अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में एलपी शाही के साथ बिताए हुए संस्करण को याद किया महाविद्यालय के उप्राचार्य श्रीआजाद ने एलपी शाही के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को विस्तार से बिताते बताते हुए क्षणों के दौरान एलपी शाही के द्वारा किए गए कार्य को बताया.
RDS College में गांधी और शास्त्री जयंती पर स्वच्छता संदेश https://t.co/qBa0ziq6Xn #Muzaffarpur #gandhijayanti @DineshCRai pic.twitter.com/n6j1eACw7q
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 2, 2024
इस समारोह के मध्य में महाविद्यालय के छात्र छात्रों के द्वारा नाट्य मंचन किया गया.
अन्य वक्ताओं में महाविद्यालय के प्रोफेसर रत्नेश भारद्वाज, डॉक्टर रवि रंजन राय, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रोफेसर पंकज कुमार, प्रोफेसर आर ए सहाय, डॉक्टर अर्चना, अनुपम आदि थे.

इस समारोह के अवसर पर NSS के तत्वावधान में पौधारोपण भी किया गया. जन्मजयंती समारोह का संचालन राजनंदिनी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रत्नेश भारद्वाज द्वारा किया गया.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।