Headlines

SKJ Law College Muzaffarpur में स्वर्गीय हेमंत शाही शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 30 March : दिनांक 30 मार्च 2025 को 10:00 बजे दिन में SKJ Law College मुजफ्फरपुर परिसर स्थित स्वर्गीय हेमंत शाही के आदमकद प्रतिमा पर उनके 33वीं शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ.

SKJ Law College Muzaffarpur में स्वर्गीय हेमंत शाही शहादत दिवस

SKJ Law College Muzaffarpur
SKJ Law College Muzaffarpur

इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने इस श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय हेमंत शाही को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय शाही अपने कार्यों से कम समय में ही बिहार के जनमानस में लोकप्रिय हो गए. खासकर बिहार के नवयुवकों के प्रेरणा स्रोत बन गए थे.

SKJ Law College Muzaffarpur

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के के एन ए तिवारी ने अपने संबोधन ने कहा कि स्वर्गीय शाही लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन में निरंतर प्रयत्नशील रहते थे. वह गरीबों के मसीहा थे. उपप्राचार्य सह हेमंत शाही स्मृति विकास मंच के सचिव प्रोफेसर ब्रजमोहन आजाद ने उनके साथ बिताए हुए प्रत्येक क्षणों को स्मरण करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की को विस्तार से बताया आगे कहा कि वह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे तथा हमेशा समाज के सेवा में तत्पर रहते थे.

Shaheed Diwas

SKJ Law College Muzaffarpur के प्रशासक प्रोफेसर रत्नेश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महाविद्यालय के उत्थान में उनका मूल्य योगदान था वह सभी वर्गों के लोगों के कार्यों को पूर्ण करने में की जान से लग लग जाते थे जिसके कारण वे लोगों के चहेते थे.

Shaheed Diwas

इसके अलावा श्रद्धांजलि सभा को संबोधन करने वालों में डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रोफेसर पंकज कुमार, डॉक्टर रविरंजन राय, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, प्रोफेसर आर ए सहाय, डॉक्टर सत्यव्रत, डॉक्टर अर्चना अनुपम, प्रोफेसर सीमा कुमारी एवं श्री उज्जवल कुमार आदि थे.

इस श्रद्धांजलि सभा में SKJ Law College Muzaffarpur के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी गण तथा छात्र-छात्रों के साथ अन्य प्रबुद्ध लोग की उपस्थित थे जिसमें प्रोफेसर शक्ति कुमार, प्रोफेसर आशीष कुमार, प्रोफेसर पीके सदन, प्रोफेसर बृजेश कुशवाहा, प्रोफेसर रूपा झा, प्रोफेसर प्रेरणा कश्यप, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर दीक्षा शशि, प्रोफेसर विपन कुमार, प्रोफेसर डीके मिश्रा, प्रोफेसर बीएम दीक्षित, श्री प्रेमभूषण कुमार, श्री अरुण शाही, श्री अशोक सिंह, श्री विवेक कुमार एवं श्री बिट्टू कुमार आदि थे.

इस श्रद्धांजलि सभा का सञ्चालन डॉ एसपी चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन प्रो पंकज कुमार ने किया.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा के उपरांत मौना (वैशाली) स्थित हेमंत शाही विद्यालय में भी महाविद्यालय के निदेशक प्राचार्य एवं शिक्षकगण एवं मौना गांव के विशिष्ट लोगों द्वारा विद्यालय में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में स्वर्गीय हेमंत शाही के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया फिर बच्चों के बीच रंग-बिरंगे छाता पुस्तक के कॉपियां पेंसिल का वितरण महाविद्यालय प्रबंधन के द्वारा किया गया साथ ही पौधा रोपण भी विद्यालय परिसर में हुआ.

You may also like to read.

  1. भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की Jr Research Fellowship परीक्षा में अंशु आनंद ने सफलता पाई https://goltoo.in/wp/ichr-jr-research-fellowship-exam/
  2. Bharti Teacher Training College में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न https://goltoo.in/wp/bharti-teacher-training-college-seminar-2/