Headlines

SKJ Law College Muzaffarpur में गांधी, शास्त्री एवं एल.पी. शाही जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 2 October : 2 अक्टूबर को SKJ Law College Muzaffarpur के सेमिनार हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और संस्थापक सचिव एल.पी. शाही की जयंती पर समारोह आयोजित हुआ। प्रतिमा व चित्रों पर माल्यार्पण, श्रद्धांजलि और जीवनी पर विचार-विमर्श के साथ छात्र, शिक्षक और अतिथि शामिल हुए।

SKJ Law College Muzaffarpur में गांधी, शास्त्री एवं एल.पी. शाही जयंती

एस. के. जे. लॉ कॉलेज मुज. में दिनांक 02-10-2025 को 12:30 बजे दिन में महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री, महाविद्यालय के संस्थापक सचिव व पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद एल. पी. शाही का जन्म जयंती समारोह का आयोजन हुआ l

इससे पूर्व महाविद्यालय परिसर स्थित पूज्य एल. पी. शाही की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया l इसके पश्चात् सेमिनार हॉल में महात्मा गाँधी, लालबाहदुर शास्त्री एवं एल. पी. शाही के तैल चित्र पर, उपस्थित लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया l जिसमें महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ के. के. एन. तिवारी, उप प्राचार्य प्रो. बी. एम. आज़ाद, वरीय कांग्रेसी नेता श्री अरविन्द कुमार सिंह, महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ एस. पी. चौधरी, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार, डॉ अर्चना अनुपम, डॉ रवि रंजन राय इत्यादि थे l

SKJ Law College


इस जयंती समारोह का उद्घाटन सम्बोधन निदेशक जयंत कुमार ने करते हुए महात्मा गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री पर चर्चा करते हुए कहा कि एक सत्य एवं अहिंसा के प्रतिबिम्ब थे तो दुसरे सादगी एवं ईमानदारी के प्रतीक थे l साथ ही उन्होंने एल. पी. शाही के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये गए योगदान को विस्तार से बताया l प्राचार्य डॉ के. के. एन. तिवारी ने अपने स्वागत सम्बोधन में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए गाँधी जी, शास्त्री जी और एल. पी. शाही जी के द्वारा समाज और देश के प्रति किये गए योगदानो को विस्तार से बताया और कहा कि उनके योगदानो को आज के युवाओं को याद रखने की जरुरत है l

कांग्रेसी नेता श्री अरविन्द कुमार सिंह कहा कि गांधीजी में नेतृत्व क्षमता अतुलनीय था, जिनके आवाज पर देश की जनता उनके पीछे आ जाती थी, शास्त्रीजी ने अपनी दूरदर्शिता से देश को संकट से निकाला l साथ ही उन्होंने शाहीजी के साथ बिताये हुए संस्मरण को याद किया l प्रो. बी. एम. आज़ाद ने शाहीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को विस्तार से बताया और उनके साथ बिताये हुए क्षणों के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यों को बताया l

SKJ Law College
SKJ Law College Muzaffarpur

डॉ एस. पी. चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व. शाहीजी को देश एवं राज्यों के विकास में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता l वे सच्चे अर्थो में ज्ञान के सागर थे, वे एक कुशल राजनीतिक व्यक्ति ही नहीं बल्कि कुशल प्रशासक भी थे l आज के पीढ़ी के युवाओं को उनके विचार एवं जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए l डॉ अर्चना अनुपम ने कहा कि शाहीजी शिक्षा के विकास हेतु अनेको शिक्षण संस्थानों की स्थापना किये जिसमे नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, लॉ कॉलेज, टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज इत्यादि l

SKJ Law College Muzaffarpur में गांधी, शास्त्री एवं एल.पी. शाही जयंती

इसके अलावा अन्य वक्ताओ में प्रो. पंकज कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार, डॉ रवि रंजन राय, प्रो. मधु कुमारी, डॉ सतीश कुमार और डॉ आर. के. मिश्रा इत्यादि थे l
इस समारोह में उपस्थित सदस्यों में प्रो. भूषण कुमार, प्रो बी. एम. दीक्षित, श्री उज्जवल कुमार, श्रीमती नीरा कुमारी, श्रीमती वीणा कुमारी, श्री राकेश कुमार, श्री अशोक सिंह, श्रीमती रीमा कुमारी, बिन्नी कुमारी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे l

इस समारोह का मंच संचालन प्रो. बी. एम. आज़ाद तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्चना अनुपम के द्वारा किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *