Muzaffarpur 11 April : SKJ Law College , मुजफ्फरपुर में 1st L.P. Shahi Memorial National Moot Court Competition 2026 का उद्घाटन राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। देशभर के विश्वविद्यालयों और विधि महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जिससे छात्रों को व्यावहारिक कानूनी प्रशिक्षण और न्यायिक प्रक्रिया की समझ मिलेगी।
SKJ Law College Muzaffarpur में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता
SKJ Law College, मुजफ्फरपुर में दिनांक 11-04-2026 को 11 बजे दिन में महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में 1st L. P. Shahi Memorial National Moot Court Competition 2026 (प्रथम एल. पी. शाही स्मारक राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026) का आयोजन हुआ ।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय श्री अखिलेश प्रसाद सिंह,राज्यसभा सदस्य के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।

उक्त अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा, सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बी० आर० ए० बी० यू० मुजफ्फरपुर स्नात्तकोतर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो० (डॉ०) रेणु कुमारी, निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी उपस्थित थे । इसके पश्चात् महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागतगान एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुतीकरण किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय सचिव डॉ. उज्जवला मिश्रा ने स्वागत सम्बोधन करते हुए विधि के छात्रों को आभासी न्यायालय (मूट कोर्ट) का प्रशिक्षण की आवश्यकता और भिन्न भिन्न स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता की प्रासंगिकता को बताया ।

इसके उपरांत महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा मुख्य अतिथि डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रो० डॉ० रेणु कुमारी, स्नात्तकोतर इतिहास विभागाध्यक्ष, बी० आर० ए० बी० यू० मुजफ्फरपुर को स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्र एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया । निदेशक एवं प्राचार्य ने मूट कोर्ट प्रतियोगिता के जजेज को स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया ।

मुख्य अतिथि डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन के प्रारंभ एल० पी० शाही कॉलेज कुढनी, मुज० के आधारभूत संरचना के विकास हेतु सहयोग करने की घोसना की, आगे उन्होंने अपने राजनितिक गुरु स्व० एल० पी० शाही के व्यक्तित्व एवं शिक्षा एवं सामाजिक कार्यो का विस्तार से चर्चा किया ।

आगे उन्होंने महाविद्यालय में प्रारंभ होने वाले प्रथम एल० पी० शाही मेमोरिअल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा की मूट कोर्ट प्रतियोगिता कानून के छात्रों के लिए एक उत्कृट मंच है जो उन्हें वास्तविक अदालत के माहौल में शोध, तर्क और वकालत के कौशल को निखारने का अवसर देती है । यह रास्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, छात्रों के अन्दर आत्म विश्वास जगाने और उन्हें पेशेवर क़ानूनी चुनौतियों के लिए निश्चित रूप से तैयार करेगा ।

महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस० के० मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यह मूट कोर्ट प्रतियोगिता निश्चित रूप से छात्रों के व्यवहारिक क़ानूनी ज्ञान, तथ्यों का विश्लेषण, क़ानूनी शोध एवं ड्राफ्टिंग तथा प्रारूपण कार्य में दक्ष बनायेंगे ।

विशिष्ट अतिथि BRABU के स्नात्तकोत्तर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रेणु कुमारी ने कहा कि SKJ Law College में इस तरह के राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, बिहार में पहली बार देखने को मिला है। ऐसी प्रतियोगिता से विधि के छात्रों को न्यायिक प्रक्रियाओ को पेशेवर और व्यवहारिक ज्ञान का बढ़ावा मिलेगा, जिससे आगे चलकर वही छात्र सफल अधिवक्ता बनेगा ।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के द्वारा मूट कोर्ट प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए जाने वाले ट्राफियो का अनावरण किया गया ।

इस कार्यक्रम में मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने वाले भिन्न-भिन्न राज्यों के विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्विद्यालय एवं विधि महाविद्यालय से आये टीम के सदस्यों का परिचय कराया गया ।
RDS College में फणीश्वरनाथ रेणु की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, हिन्दी साहित्य में आंचलिकता पर बोले प्रो. प्रमोद कुमार सिंह https://t.co/1uLXmUd7kQ #Muzaffarpur #PhanishwarNathRenu @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/cx9nMURRA1
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 11, 2026
इस मूट कोर्ट प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरीय शिक्षक प्रो० बी० एम० आजाद, प्रशासक डॉ० रत्नेश कुमार, प्रो० आशुतोष कुमार, डॉ० एस० पी० चौधरी, प्रो० पंकज कुमार, प्रो० आर० ए० सहाय, मूट कोर्ट संचालन समिति के सदस्य डॉ० नेहा भारती, प्रो० देवाशीष, प्रो० साक्षी, प्रो० सौम्या एवं श्री उज्जवल कुमार, श्री विवेक कुमार सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राये उपस्थित रहे ।
कूल छः बेंच का गठन किया गया जिसमें 12 न्यायाधीशों ने सुनवाई की जिसका नाम निम्नवत है Judges for Preliminary and Quarter Round
- Dr. Radha ranjan
- Mr. Abhineet Kumar
- Mr. Saurav Prakash
- Mr. Raghavendra Kumar
- Ms. Simran Thakur
- Ms. Simran tulsyan
- Ms. Diksha Kumari
- Mr. Alok abhinav
- Mr. Ankur govind
- Mr. Parth sarthi
- Mr. Balendu Priyadarshan
- Mr. Sameer Chaubey
कल पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्तिगण के द्वारा मूट कोर्ट प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा| उद्घाटन कार्यक्रम में मंच संचालन विधि की छात्रा तेजस्वनी एवं शाम्भवी तथा महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।