Muzaffarpur 29 August : SKJ Law College Muzaffarpur में दिनांक 28अगस्त 2025को, पिछले एक सप्ताह से महाविद्यालय के शिक्षकों के बीच चल रही विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l
SKJ Law College Muzaffarpur में खेल प्रतियोगिता

इस अवसर पर पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को कॉलेज अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा के द्वारा और महिला वर्ग से प्रथम विजेता को कालेज सचिव डॉ. उज्जवला मिश्रा के द्वारा मेडल और प्रशस्तिपत्र दिया गया l विजेताओं में प्रो धनंजय पाण्डेय -प्रो आशुतोष कुमार (क्विज ), प्रो. बाबुल कुमार (शतरंज एवं बैडमिंटन ), प्रो विश्वाजीत कुमार (टेबुलटेनिस ), प्रो. मधु कुमारी (टेबुलटेनिस ), प्रो. दीक्षा (बैडमिंटन )के साथ प्रो. हैदर फरूखी,प्रो.शिवम् इत्यादि l


रनर विजेताओं जिनमे प्रो प्रभास रंजन, प्रो सौम्या साक्षी, प्रो. एस एस मिश्रा, डॉ. रविरंजन राय, प्रो चारु प्रियदर्शी इत्यादि को कालेज निदेशक और प्राचार्य के द्वारा मेडल और सांत्वना पुरस्कार दिया गया l
B.R.A Bihar University: इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ प्रो. गिरिश्वर मिश्र एवं प्रो. तुषार सिंह ने किया https://t.co/MhUPCP8WCn #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/fv3J7MmsIZ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 28, 2025
इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो बी. एम. आज़ाद, स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. सत्यव्रत, प्रो. रत्नेश कुमार, डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रो. अर्चना अनुपम, प्रो पंकज कुमार श्री उज्जवल कुमार सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।