Headlines

SKJ Law College में ‘आतंक विरोधी दिवस’ एवं तिरंगा रैली का आयोजन

SKJ Law College SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 21 May : आज दिनांक 21 मई 2025 बुधवार को 10:30 बजे दिन में SKJ Law College मुजफ्फरपुर के द्वारा ‘आतंक विरोधी दिवस’ एवं भारतीय सेना द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सफलता के उपलक्ष में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. रैली से पूर्व महाविद्यालय के भिन्न-भिन्न वर्गों के छात्रों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें से सर्वश्रेष्ठ कुछ पेंटिंग्स को छात्र छात्रों के बीच प्रदर्शित किया गया.

SKJ Law College

SKJ Law College

इस तिरंगा रैली का प्रारंभ SKJ Law College के निदेशक श्री जयंत कुमार एवं प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी के द्वारा झंडा दिखाकर किया गया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज के साथ महाविद्यालय से आरंभ कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस महाविद्यालय में आये. रैली के दौरान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भिन्न-भिन्न स्लोगन में देते हुए भारतीय सेना के शौर्य को जनता के बीच फैलाया.

SKJ Law College

रैली के महाविद्यालय वापस लौटने पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने भारतीय सेना और शौर्य की विजयगाथा पर विस्तृत रूप से चर्चा की. प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में विशेषकर भारतीय वायुसेना के शौर्य को विस्तार से बताया. अन्य वक्ताओं में महाविद्यालय के शिक्षकों में उपप्राचार्य प्रोफेसर बीएम आजाद, प्रशासक प्रोफेसर रत्नेश कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी, डॉक्टर रवि रंजन राय, प्रोफेसर पंकज कुमार, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर प्रेरणा कश्यप आदि शामिल थे.

इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में प्रोफेसर आर ए सहाय, प्रोफेसर शक्ति कुमार, प्रोफेसर सौम्या साक्षी, प्रोफेसर बृजेश कुशवाहा, प्रोफेसर विपिन कुमार, डॉक्टर सत्यव्रत, श्री उज्जवल कुमार, श्री प्रेमभूषण कुमार, श्रीमती नीरा कुमारी, श्री बिट्टू कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

इस संगोष्ठी का संचालन प्रोफेसर रत्नेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर एसपी चौधरी ने किया.

You may also like to read….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *