Headlines

Tata Tiago EV India’s Most Economical Electric Car Launched – Features

Service Regularization
Advertisements

Tata Tiago EV : टाटा मोटर्स में नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो EV लॉन्च किया है. टाटा टियागो इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत 8.49 लाख से शुरू होती है. भारत में उपलब्ध सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है Tata Tiago EV . एक बार चार्ज करने पर यह 315 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. भारत में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिकल व्हीकल की मांग बढ़ती जा रही है. इस स्थिति में एक आम आदमी के लिए टाटा टियागो EV एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है. अगर आप भविष्य में EV लेने का मन बना रहे हैं तो टाटा टियागो के बारे में सोच सकते हैं.

Service Regularization
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के एमडी शैलेश चंद्रा Tiago Ev Variant and Prices Twitter Image
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के एमडी शैलेश चंद्रा ने कहा, 'टाटा टियागो ईवी में परिवार के हर सदस्य के लिए डिफॉल्ट कार बनने की क्षमता है। एक पेट्रोल-इंजन कार पर स्वामित्व की सुपर-लो लागत और 6,500 रुपये की मासिक बचत प्रदान करता है। 5.7 सेकंड में 0-60kph और बहुत सारी सुविधाएँ।
Service Regularization
6,500 रुपये की मासिक बचत प्रदान करता है Twitter image

Tata Tiago EV Two Battery Options $ Chargers

Tata Tiago EV की महत्वपूर्ण फीचर है 2 बैटरी पैक के ऑप्शन में उपलब्धता . 19.2 kWh और 24kWh प्रकार की बैटरी के साथ आती है, दोनों की रेंज और कीमतों में अंतर है. 19.2 kWh बैटरी वाली कार 250 किलोमीटर की रेंज देगी और 24 kWh वाली बैटरी 315 किलोमीटर की रेंज देगी. चार्जर भी अलग-अलग तरह के हैं. टिआगो को डीसी फ़ास्ट चार्जर से 80% चार्ज होने में लगभग एक घंटे लगेंगे. 15A चार्जर, 3.3 kW AC चार्जर, 7.2 kW AC होम चार्जर और DC फास्ट चार्जर के विकल्प उपलब्ध हैं.

Service Regularization
Tata Tiago EV Twitter image

USP of Tata Tiago

पांच रंगो में उपलब्ध होगी टाटा टिआगो EV टाटा टिआगो की बुकिंग 10 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी और डिलीवरी अगले वर्ष जनवरी 2023 में शुरुआत हो जाएगी. टाटा मोटर्स की टाटा नेक्सॉन EV और टाटा टीगोर EV पहले से मौजूद है. टाटा टियागो EV को भारत का सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक कहा गया है. टाटा मोटर्स की खास बात है आठ साल या 160000 किलोमीटर तक बैटरी और मोटर की वारंटी. टाटा टियागो EV की अलग-अलग सात वैरीअंट उपलब्ध है जिनकी कीमत उनकी बैटरी पैक और चार्जर के अलग-अलग ऑप्शन पर निर्भर करेगा.

इंटेरियर

Service Regularization
Tata Tiago EV Interior Twitter image


डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एयर वेंट्स पर इलेक्ट्रिक ब्लू रंग दिए गए हैं.। टियागो ईवी में हरमन, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले द्वारा सात इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के साथ साथ एक अडजस्टेबले ड्राइवर सीट, ऑटो क्लाइमेट कण्ट्रोल के साथ एक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील से लैस है.

Service Regularization
Symbolic image Tata Tiago

टाटा टियागो EV फीचर्स

टाटा मोटर्स टाटा टियागो EV फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें रेन सेंसिंग वाइपर, , 45 ZConnect सुविधाओं के साथ स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी , चार स्पीकर और चार ट्वीटर, लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, री-जेन मोड (0, 1, 2, और 3), TPMS, ऑटो हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर, पार्किंग सेंसर के साथ एक रियरव्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक ऑटो फोल्ड ओआरवीएम, पावर्ड बूट ओपनिंग, एबीएस के साथ ईबीडी और ड्यूल फ्रंट एयरबैग, 14 इंच की ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स जैसे डिजाइनिंग फीचर्स उपलब्ध है.

बैठने की क्षमता

इलेक्ट्रिक हैचबैक में ड्राइवर सहित अधिकतम पांच लोग बैठ सकते हैं।

टाटा मोटर्स अगले कुछ 4 सालों में 10 बैटरी EVलाने की योजना पर काम कर रही है. टाटा मोटर्स के पास टाटा टियागो से पहले EV मौजूद हैं.


टाटा मोटर्स के कार की सफर की कुछ झलकियां

टाटा मोटर्स की पहली कार 1991 में लॉन्च हुई थी.

टाटा सिएरा1991
टाटा एस्टेट1992
टाटा सुमो1994
टाटा सफारी1998
टाटा इंडिका1998
टाटा इंडिगो2002
टाटा इंडिगो मरीना2004
टाटा विंगर2007
टाटा नैनो2009
जैगवार लैंड रोवर2009
टाटा मांजा2009
टाटा जेस्ट 2014
टाटा बोल्ट2015
टाटा टियागो 2016
टाटा हेक्सा2017
टाटा टीगोर2017
टाटा नेक्सन2017
टाटा टीगोर EV2017
टाटा हैरियर2018
टाटा नेक्सन EV.2019
Service Regularization
Tata Motors Car Journey from sierra to Tiago EV

Top 5 Best Selling EV Car in India

टाटा की नेक्सॉन EV सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है.

1Tata Nexon Ev15 L
2Hyundai KONA EV24 L
3Mahindra E- Varito9.20 L
4Tata Tigore12.50 L
5KIA EV660 L
Service Regularization

Electric Vehicles from Tata in India

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की चार इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध हैं

Tata EVPrice
Tata Tigore EV13 L
Tata Nexon Ev19 L
Tata Nexon Ev Max17 L
Tata Tiago EV9 L
Service Regularization
Largest Selling EV : Tata Nexon EV Twitter Image

नए नए इलेक्टिव व्हीकल्स लॉन्च हो रही है पर भारत में इसके पॉपुलर नहीं होने के बहुत सारे कारण हैं उनमें सबसे पहले आता है चार्जिंग स्टेशन की कमी. टेस्ला कार की EV दुनिया भर में पॉपुलर होने के कारण है क्योंकि टाटा टेस्ला ने सुपर चार्जिंग स्टेशन बनवाए हैं. भारत में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत डेढ़ से 2 गुना ज्यादा होती है पट्रोल डीजल कारों से. लंबी दुरी तक जाने वाले कारों की कीमत ज्यादा है. लंबी दूरी की ड्राइव में बैटरी समाप्त होने पर समस्या उत्पन्न हो सकती है क्योंकि चार्जिंग की फैसिलिटी या चार्जिंग स्टेशन मौजूद नहीं है भारत में.

#Tatamotors #tataev #electricvehicle #tatatiagoev #tatanexonev


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *