Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 June : संबद्ध अनुदानित महाविद्यालय संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षकों ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार आंदोलन कर Bihar University को बंद कराया।

Bihar University परिसर बंद कराया

Bihar University परिसर बंद कराया

संबद्ध अनुदानित महाविद्यालय संघर्ष मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर स्थित धरना स्थल पर सभी कॉलेजों के शिक्षक उपस्थित हुए। धरना कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक चला।
संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो संत ज्ञानेश्वर ने की।

Bihar University परिसर बंद कराया

आंदोलन के समर्थन में पूर्व सिंडिकेट सदस्य श्री हरेंद्र कुमार, बूटा- बूस्टा के डॉ जयकांत सिंह जय, डॉ सुनील कुमार, सिंडिकेट सदस्य प्रो रमेश प्रसाद गुप्ता, जयकांत सिंह मधु आदि ने आंदोलन के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Advertisements
Bihar University परिसर बंद कराया
Bihar University परिसर बंद कराया

सभी उपस्थित सदस्यों ने कुलपति महोदय से आग्रह किया कि शिक्षकों की मांगे जायज है, विश्वविद्यालय प्रशासन को अनुदान वितरण में सकारात्मक रूख अपनाना चाहिए। 17 अनुदानित कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों का अनुदान अविलंब विश्वविद्यालय निर्गत करे।


महाविद्यालय संघर्ष मोर्चा ने निर्णय लिया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कल भी सुबह 10:00 बजे धरना स्थल पर प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा।

Bihar University परिसर बंद कराया

सभा को संबोधित करने में प्रो सुनील कुमार, प्रो श्रीकांत पांडे, प्रो विजय वर्मा, प्रो पीके शाही, प्रो अशोक कुमार सिंह, प्रो डीके सिंह, प्रोफेसर शशांक शेखर, प्रो शशि, प्रो विनय भूषण, प्रो विनोद, प्रोफेसर अमरेंद्र आदि ने सभा को संबोधित किया।

You may also like to read….

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.