Headlines

मुजफ्फरपुर में पंद्रहवीं स्वर्गीय कमला देवी मेमोरियल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 जनवरी से

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 3 January :

मुजफ्फरपुर में पंद्रहवीं स्वर्गीय कमला देवी मेमोरियल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 जनवरी से होगा।

मुजफ्फरपुर के 100 वर्षों से भी पुराने ओरियंट क्लब के मैदान मे पंद्रहवीं स्वर्गीय कमला देवी मेमोरियल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 जनवरी से होने जा रहा है, इसमे ज़िले एवं बिहार की कुल 16 टीमें भाग लेगी।

Shaheed Diwas
Symbolic image from U19 Cricket League at LS College


इस टूर्नामेंट मे भाग लेने की अंतिम तारीख 6 जनवरी तय की गई है। टूर्नामेंट की विजेता एवं उपविजेता टीमों को नगद राशि के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इस टूर्नामेंट को सफल संचालन हेतु आज एक बैठक की गई जिसमें एक कमिटी गठित की गई है, जिसमें संरक्षक संतोष कुमार एवं अभिजीत रंजन (गोल्डी) , सचिव राहुल कुमार ,अध्यक्ष बिट्टू एवं लोकेश, कोषाध्यक्ष शिवम एवं मीडिया प्रभारी प्रियाशुं श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है.

#Cricket #Muzaffarpur