World News
Advertisements

Thailand 6 October : थाईलैंड के नर्सरी स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी में 34 से भी ज्यादा मृत. थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू के एक नर्सरी सेंटर में बृहस्पतिवार को गोलीबारी की घटना हुई है. हमलावर ने खुद को गोली मारी, खुद को गोली मारने से पहले अपनी पत्नी और बच्चे को भी गोली मारी, यही नहीं गोली खुद को और परिवार को मारने के पहले नर्सरी स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की जिसमे मरने वालों की संख्या 35 से भी ज्यादा हो गई है.

इस घटना को पन्या कामराब नाम के एक 34 वर्षीय शख्स ने अंजाम दिया

उत्तर पूर्वी थाईलैंड के एक प्रांत में एक सनकी व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग की और चाकू बाजी करने की घटना के बाद थाईलैंड में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई. नोंग बुआ लाम्फू प्रोविंस के पुलिस कप्तान ने बताया कि 23 बच्चों समेत समेत 35 लोगों की जान गई है. गोलीबारी की शुरुआती समाचार में 20 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी पर धीरे-धीरे मरने वालों की संख्या बढ़ रही है.

34 से भी ज्यादा लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद के परिवार को भी गोली मारी और अपने को भी गोली मार ली. इस लोमहर्षक घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. इस घटना को पन्या कामराब नाम के एक 34 वर्षीय शख्स ने अंजाम दिया जिसे पुलिस नौकरी से निकाला गया था एक ड्रग केस के मामले में.

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.