Headlines

ईस्टर के शुभ अवसर पर तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा जारी बुनियादी शिक्षण कार्यशाला सह प्रतियोगिता सह नए केंद्रों की स्थापना

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 17 April : ईस्टर के शुभ अवसर पर तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा जारी बुनियादी शिक्षण कार्यशाला सह प्रतियोगिता सह नए केंद्रों की स्थापना
आज 17 अप्रैल 2022 को प्रभु यीशु के दोबारा जन्म लेने की खुशी पर मनाये जाने वाले पर्व ईस्टर के शुभ अवसर पर चेयरमैन श्री संजीव नंदन सहाय के संरक्षण, संयुक्त सचिव सह आयोजन अध्यक्ष श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन तथा आयोजन सचिव श्री अभिषेक सोनू के नेतृत्व में तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा जारी बुनियादी शिक्षण कार्यशाला सह प्रतियोगिता भाग- 1 के तीसरे चरण में मुजफ्फरपुर शहर से सटे ग्रामीण इलाकों हेतू ग्राम नाजीरपुर, बोचहां के आशीष श्रीवास्तव कोचिंग सेंटर तथा पितौझियाँ जगरनाथ ग्राम से सटे इलाकों हेतू औराई के रासबिहारी सहनी कोचिंग सेंटर में नए केंद्रों की स्थापना हुई।

Service Regularization

ज्ञातव्य हो कि कार्यशाला 10 अप्रैल से शुरू है तथा 23 व 24 अप्रैल को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होना है।

Service Regularization

दोनों केंद्रों का शुभारंभ प्रभु यीशु के चित्र पर दीप प्रजव्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।

तदोपरांत नाजीरपुर, बोचहां केंद्र के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच मुख्य अतिथियों मनीष कुमार, प्रशांत कुमार व कार्यक्रम के आयोजन सचिव श्री अभिषेक सोनू, राज्य प्रभारी श्री मनीष श्रीवास्तव तथा पाठ्यक्रम संयोजक श्री आशीष कुमार के हाथों तथा पितौझियां जगरनाथ, औराई केंद्र पर रासबिहारी सहनी, देवेंद्र प्रसाद यादव, मनीष श्रीवास्तव तथा आयोजन सचिव अभिषेक सोनू के हाथों स्टेशनरी किट (प्रश्नोत्तर नोट्स) तथा कोर्स मुहैया करवाई गई।

Service Regularization
Service Regularization

आयोजन सचिव सह अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने बताया कि अबतक 400 से ऊपर प्रतिभागियों के बीच कोर्स व किट का वितरण हो चुका है तथा सभी केंद्रों पर शिक्षा का यह अभियान काफी सफलता से आगे बढ़ रहा है। जिन जगहों पर केंद्र स्थापित हुए है वहां के अभिभावकों में शिक्षा के प्रति एक अलग रूचि जगी है। अभिभावक बोल रहे हैं कि ऐसा प्लेटफाॅर्म सरकार को भी तैयार करना चाहिए जिससे कि छात्र संविधान, जैविक खेती, भागवद्गीता जैसे विषयों का अध्ययन कर सकें। सभी जगहों पर कार्यक्रम की सराहना हो रही है।

Service Regularization

उक्त अवसर पर बोचहां केंद्र पर अरूण प्रसाद, मालती देवी, अमित कुमार, लाडली कुमारी, मुस्कान कुमारी, राजा कुमार, छोटू, प्रिंस कुमार, कन्हैया कुमार, काजल कुमारी, शिवा कुमार, अंजली कुमारी के साथ सभी प्रतिभागी मौजूद रहें तथा औराई स्थित केंद्र पर पूर्व उपमुखिया चंदन कर्ण, अजय सहनी, लविस कुमार,प्रियम कुमारी, नेहा कुमारी, रागिनि कुमारी तथा छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की उपस्थिति रही।

#Muzaffarpurnews #Hindinews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *