Headlines

Muzaffarpur Crime मुजफ्फरपुर के रंजन वस्त्रालय से की रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 16 September : मुजफ्फरपुर के रंजन वस्त्रालय से डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार.
मुजफ्फरपुर के रंजन वस्त्रालय के रंजन कुमार से तो कथित दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले डब्लू पटेल और उसके चचेरे भाई अभिषेक पटेल को मुजफ्फरपुर पुलिस ने टावर लोकेशन के आधार पर पकड़ लिया. दोनों पटेल भाई मुजफ्फरपुर में ही छिपे थे. पुलिस ने टावर लोकेशन के आधार पर चोरों को शहर से दबोचा.

Shaheed Diwas
Ranjan Vastralay in Purani Bazar Muzaffarpur

ये दोनों दुकान के पास कल भी आये थे. इस मामले की गहन छानबीन ने मुजफ्फरपुर पुलिस कर रही है. इसलिए आज ज्यादा जानकारी आने की उम्मीद है. कल रंजन वस्त्रालय के संचालक रंजन कुमार और उनके कर्मचारियों से बयान भी लिया गया था. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है जिसमें उनके चेहरे दिख रहे हैं.


डब्ल्यू पटेल और अभिषेक पटेल की पत्नी को भी परसो रात घर से उठा ले गई थी पुलिस. आरोपी और उनके परिवार वालों से पूछताछ चल रही है. आज कुछ नए खुलासे होने की उम्मीद है. दूसरी तरफ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ही मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी से मिलकर व्यवसाय की सुरक्षा की मांग की.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpur #crimenews