www.goltoo.in

University Act-2026 के विरोध में BRABU में आधे घंटे का धरना, शिक्षकों-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

August 13, 2026 | by Goltoo

WhatsApp Image 2026-08-13 at 7.03.56 PM12

Muzaffarpur 13 August : बी.आर ए.बिहार विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी प्रस्तावित University Act-2026 के विरोध में आज तीसरे दिन भी आधे घंटे के लिए धरना-प्रदर्शन किए

University Act-2026

राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के स्वायत्तता खात्मे सम्बन्धी प्रस्तावित ‘विश्वविद्यालय अधिनियम-2026’ के विरोध में बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के चरणबद्ध संघर्षात्मक व आन्दोलनात्मक कार्यक्रम के आह्वान के तीसरे चरण के घोषित कार्यक्रमानुसार दिनांक 11.08 2026 से 25.08.2025 तक आधे घंटे (1.30-2.00 के बीच) के लिए अपने-अपने कार्य-स्थल पर प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध में प्रदर्शन के आज तीसरे दिन भी बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय विभागों एवं विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी अपने-अपने कार्य-स्थल पर एक जगह इकट्ठा होकर प्रस्तावित विधेयक के विरोध में नारे लगाए और एकजुटता का प्रदर्शन किए।

University Act-2026 के विरोध में BRABU में आधे घंटे का धरना, शिक्षकों-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता
University Act-2026 के विरोध में BRABU में आधे घंटे का धरना, शिक्षकों-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता
University Act-2026 के विरोध में BRABU में आधे घंटे का धरना, शिक्षकों-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता
University Act-2026 के विरोध में BRABU में आधे घंटे का धरना, शिक्षकों-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक-मंडल के सदस्य-गण डॉ.सुनील कुमार सिंह, प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो.ललन कुमार झा, श्री राजीव कुमार व श्री राम कुमार ने संघर्षात्मक कार्यक्रम के तीसरे चरण के संघर्षात्मक कार्यक्रम को एकजुटता से सतत परवान चढ़ाने के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के सभी नेतृत्वकारी साथियों ने शिक्षकों-कर्मचारियों को प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में सरोकार के साथ एकजुट हो राज्य स्तरीय संघर्षात्मक कार्यक्रम में लगातार पूर्णतया साथ देने के लिए एक बार पुन: आभार प्रकट किया तथा ऐसे ही आगे भी निरंतर साथ देने व एकजुटता बनाए रखने को कहा, ताकि राज्य सरकार यह प्रस्तावित ‘विश्वविद्यालय विधेयक-2026’ किसी तरह लागू नहीं कर पाए।

RELATED POSTS

View all

view all