Muzaffarpur 14 May : RDS College एनएसएस इकाई एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने तखती पर स्लोगन लिखकर शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
RDS College में मतदाता जागरूकता
“पहले मतदान, फिर जलपान
आओ करें राष्ट्र निर्माण”

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया है। उन्होंने आमजन से अपील किया कि आगामी 20 मई को लोकसभा चुनाव के दिन सभी लोग अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दें।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने स्वयंसेवकों को आह्वान किया कि घर जाकर अपने अभिभावकों को मतदान के दिन हर हाल में मतदान करने के लिए जागरूक करें।
आइक्यूएसी समन्वयक डॉ राकेश कुमार सिंह ने भी स्वयंसेवकों से अपील किया कि अपने गांव एवं मोहल्ले में जाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें।
RDS College में "बिहार में जातीय जनगणना " निबंध प्रतियोगिता https://t.co/1d6nnpgJKf#Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in pic.twitter.com/TnCCIfky2H
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 13, 2024
मानव श्रृंखला का नेतृत्व करने वाले स्वयंसेवकों में श्रावणी श्रुति, रत्ना, पूजा, रागिनी, एंजेल, आकाश, किसलय, ऋषभ, राहुल, कृष्णा एवं प्रणव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
मौके पर डॉ राजीव कुमार, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ पयोली, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ नीरज मिश्रा, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, श्री पंकज भूषण, मनीष कुमार, सोनी वर्मा, मनीष कुमार, चंदन कुमार, अशोक कुमार आदि ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।