Headlines

कौन है वो देश जिसने Apple i Phone मोबाइल की बिक्री पर लगाई रोकऔर जुर्माना भी लगाया ?

Service Regularization
Advertisements

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल पूरी दुनिया में सबसे प्रसिद्ध टेक कंपनी है. दुनिया में एक ही ऐसा देश है जिसमें एप्पल के आईफोन की सभी मॉडल्स की बिक्री पर रोक लगा दी है. एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एप्पल आईफोन पर प्रतिबंध चार्जर साथ में नहीं देने के कारण लगाया गया है. ब्राजील सरकार ने आईफोन की सेल पर रोक लगा दी है. ब्राज़ील सरकार ने आईफोन 12 लॉन्चर में आई फोन के चार्जर को नहीं देने के फैसले से नाराज ब्राजील सरकार ने आईफोन को निलंबित कर दिया है. आईफोन पैक के साथ आईफोन का चार्जर नहीं देना आता है.

ब्राजील के न्याय और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने एप्पल को लगभग 2.3 मिलियन यूएस डॉलर का जुर्माना भी लगाया. ब्राजील का प्रतिबंध एप्पल के इवेंट के 1 दिन पहले आया है जब नया आईफोन 14 को लॉन्च करने जा रही है. संभवत इस नए फोन के साथ भी चार्जर बॉक्स में नहीं आएगा. एप्पल ने प्रतिबंध लगाने के फैसले के खिलाफ अपील नहीं की है अभी तक. ब्राजील के एक समाचार पत्र के अनुसार आईफोन 12 अभी भी एप्पल की वेबसाइट के माध्यम से ब्राजील में बिक रहा है.

Service Regularization
I phone 14 launch event ready

एप्पल कंपनी का दावा था, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया है। ब्राजील की उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी प्रोकॉन-एसपी ने नवंबर में एपल को इसे साबित करने को कहा। कंपनी साबित नहीं कर सकी। ऐसे में एजेंसी ने माना, यह उपभोक्ता अधिकार के खिलाफ है।

Service Regularization
I phone 14 ready for launch

ब्राजील के उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी प्रोकॉन-एसपी का तर्क है चार्जर को नहीं देने का एप्पल का निर्णय ग्राहकों के लिए एक बोझ है. ब्राजील की उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी का कहना है कि पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अन्य तरीकों को भी खोज सकता है जैसे usb-c पर स्विच करना. उपभोक्ता संरक्षण एजेंसी का कहना है कि चार्जिंग की कमी चार्जिंग डिवाइस की कमी इसे अपूर्ण बनाती है और ग्राहकों को आईफोन के बाद अतिरिक्त खरीदारी करने के लिए मजबूर करती है पिछले साल भी एप्पल पर 2 मिलियन का जुर्माना लगाया था. कंपनी ने नुकसान को कम करने के लिए कोई उपाय नहीं किया है और बिना चार्जर के सेल फोन बेचना जारी रखा है.

ऐसा पहली बार नहीं है जब एप्पल ने इस तरह के मुद्दों का सामना किया है. फ़्रांस कानून के अनुसार एप्पल एयरपोड शामिल करने की आवश्यकता थी लेकिन फ्रांस में इस साल कानून इस साल की शुरुआत में नया कानून बना लिया जिसमें अब मोबाइल कंपनियों को अपने फोन के साथ एयरपोड शामिल करने की आवश्यकता नहीं है. यूरोपीय संघ साझा रूप से एक नया कानून लागू करने जा रहा है जिसमें 2024 तक सभी फोन निर्माताओं को यूएसबी सी पोर्ट का उपयोग करना होगा.

ब्राजील भी इसी तरह के बदलाव पर विचार कर रहा है जो यूएसजीसी सपोर्ट करें. इन देशों के अलावा भी दुनिया में इस बात पर चर्चा चल रही है कि सभी मोबाइल के चार्जर एक समान होगा जिससे चार्जर लेकर चलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी. साथ अलग अलग तरह के चार्जर को लेकर नहीं चलना पड़ेगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा.

#iphone #apple #applephone #iphone14 #iphone12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *