Muzaffarpur 5 June : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर SKJ Law college , मुजफ्फरपुर में NSS इकाई द्वारा वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम, नीम, आंवला और अन्य पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जन-जागरूकता पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर SKJ Law college में वृक्षारोपण व संगोष्ठी
SKJ Law college मुज. में दिनांक 05 -06-2026 को “विश्व पर्यावरण दिवस ” के अवसर पर कॉलेज के एन. एस. एस. इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण तथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ l इस कार्यक्रम का नेतृत्व एन. एस. एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. एस. पी. चौधरी के द्वारा किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार,प्राचार्यडॉ.के.के.एन.तिवारी,प्रो.बी. एम. आज़ाद, प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार, प्रो. आर. ए. सहाय, प्रो. आशुतोष कुमार तथा श्री उज्जवल कुमार, सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे l

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम, महाविद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, एन.एस.एस.इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी चौधरी तथा शिक्षक एवं कर्मचारियों के द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के पेड़ -पौधे को महाविद्यालय परिसर एवं चाहरदिवारी के बगल में लगाया गया l इसमें आम, अमरुद, आँवला, नीम तथा छायदार पौधे इत्यादि मुख्य रूप से थे, जिसे लगाए गए,जो पर्यावरण संरक्षण के लिये बहुत ही लाभदायक है l

इसके पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ l जिसमे महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण, आज की आवश्यकता है और सभी को ऐसे कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेनी चाहिए l प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने कहा कि वर्तमान में लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान नहीं देते और व्यक्तिगत अवश्यक्ताओ के लिये बड़े पैमानो पर वृक्षों को काटते है, साथ ही, ट्रांसपोर्टेशन में अत्यधिक मात्रा में पेट्रोलियम तथा डीजल का प्रयोग करते है जिसके कारण प्रदुषण कि समस्याएं बढ़ रही है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है l

एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी ने एन. एस. एस. स्वयंसेवकों को अपने सम्बोधन द्वारा पर्यावरण असंतुलन के कारण विभिन्न तरहके प्राकृतिक आपदाओ का जिक्र करते हुए कहा कि आप सब अपने अपने क्षेत्रो में जहाँ निवास करते है अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे और लोगो के बीच पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाये l
विश्व पर्यावरण दिवस पर BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने किया वृक्षारोपण, कहा- प्रकृति संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी https://t.co/Abn5Lsdt4w #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/PEPQmdgglM
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 5, 2026
इस कार्यक्रम में अन्य वक्ताओ ने भी सम्बोधित किया, जिसमे महाविद्यालय प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मधु कुमारी, प्रो. आर. ए. सहाय, श्री उज्जवल कुमार इत्यादि थे l
इस अवसर पर सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा एन. एस. एस. स्वयंसेवक और छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे ल
कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस. पी. चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आर. ए. सहाय ने किया

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.