Headlines

ओलिम्पिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार पर दूसरे पहलवान की हत्या में आरोप तय

Shaheed Diwas
Advertisements

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में पहलवान सुशील कुमार समेत 18 लोगों पर आरोप तय हुआ है.

New Delhi 12 October : ओलिम्पिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार पर गंभीर धाराओं में हत्या का आरोप तय . दो बार ओलिम्पिक पदक प्राप्त पहलवान सुशील कुमार पर सागर धनखड़ की हत्या का आरोप तय हो गया है. सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में पहलवान सुशील कुमार समेत 18 लोगों पर आरोप तय हुआ है.इन सभी के विरद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, गैरकानूनी तरीके से मजमा लगाना (भीड़ इकट्ठा करना) और अन्य धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय हुये हैं. इस मामले में दो आरोपी फरार है. उनके खिलाफ भी मामला तय हुआ है.

Shaheed Diwas
Twitter image of Sushil Kumar


सभीआरोपियों पर धारा 302, 307, 144 और 120वीं के तहत आरोप तय किया गया है. दिल्ली के मुद्रिका से सुशिल कुमार की गिरफ़्तारी हुई थी .आरोप है की सागर के साथ मारपीट की गई थी जिसमे सुशिल भी शामिल थे. बाद में सागर धनकड़ की मौत हो गई थी.

2008 में कांस्य और 2012 में सिल्वर मैडल जीता था पहलवान सुशील कुमार ने.

आपको बता दें 4 मई 2021 को छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली में सोनीपत के रहने वाले पहलवान सागर धनखड़ की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी जिसकी एक वीडियो भी आई थी. इसके बाद सुशील कुमार की गिरफ़्तारी नाटकीय ढंग से हुई थी .

#sushilkumar #olympianarrested #sagardhankadmurder