Headlines

Zila Daksh Sports Meet हर जिले में अक्टूबर महीने में

Zila Daksh Sports Meet Zila Daksh Sports Meet in October 2023
Advertisements

Muzaffarpur 30 September : कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार ने सभी जिलों को Zila Daksh Sports Meet जिला दक्ष स्पोर्ट्स मीट करने के निर्देश दिए हैं. जिला दक्ष स्पोर्ट्स प्रतियोगिता हर जिले में अक्टूबर महीने में संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है.

Zila Daksh Sports Meet मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज मैदान और सिकंदरपुर स्टेडियम में

मुजफ्फरपुर में भी जिला खेल विभाग ने अक्टूबर महीने में मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज मैदान और सिकंदरपुर स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगी. जिला दक्ष स्पोर्ट्स मीट में बॉयज और गर्ल्स अंडर 14, 17, 19 कैटिगरी में छठी से 12वीं कक्षा के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.

Zila Daksh Sports Meet in October 2023
Zila Daksh Sports Meet in October 2023- previous year image

Zila Daksh Sports Meet पात्रता

विद्यालय से चुने गए खिलाड़ियों का योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो प्रमाण पत्र के साथ विगत वर्ष का अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कॉपी, जन्म प्रमाण पत्र, विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा निर्गत पत्र के साथ ले सकते हैं.

जिला खेल विभाग द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, योग बास्केटबॉल, चैस, भारोत्तोलन, कुश्ती ,हैंडबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिता होगी.

#muzaffarpur #schoolsports #dakshsportsmeet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *