Headlines

19th National Floorball Championship : रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में दिल्ली, तमिलनाडु और बिहार फाइनल में

National Floorball Championship National Floorball Championship
Advertisements

Muzaffarpur 6 September : तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, मुजफ्फरपुर में चल रही 19th National Floorball Championship 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबलों में दिल्ली, तमिलनाडु और बिहार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

19th National Floorball Championship

तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन परिसर स्थित श्री रवि नंदन सहाय इनडोर स्टेडियम में चल रही 19वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। U-19 गर्ल्स वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश और दिल्ली के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें दिल्ली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

19th National Floorball Championship

दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक और तमिलनाडु की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें तमिलनाडु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब गर्ल्स वर्ग का खिताबी मुकाबला दिल्ली और तमिलनाडु के बीच खेला जाएगा।

वहीं U-19 बॉयज़ वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के खिलाड़ी आमने-सामने थे, जिसमें तमिलनाडु ने शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में पहुंचा। दूसरे सेमीफाइनल में बिहार ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब बॉयज़ वर्ग का फाइनल मुकाबला बिहार और तमिलनाडु के बीच खेला जाएगा।

दिनभर हुए इन मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश और जज़्बा देखने लायक था। तेज़ रफ्तार, सटीक पासिंग और गोलकीपरों के शानदार बचाव ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों की तालियों और जयकारों से स्टेडियम गूंजता रहा।

प्रतियोगिता में फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ. फिरोजउद्दीन फैज, मनोज यादव शिक्षक, शमशाद अहमद, सुरेश महतो, मोहम्मद करार सहित इंडियन फ्लोरबॉल फेडरेशन के महासचिव रविन्द्र चौथवे की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ाया। इन मैचों की जानकारी फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव डॉ. बिरेन्द्र कुमार यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *