Headlines

24th Muzaffarpur Athletics मुजफ्फरपुर जिला अंतर विद्यालय सह ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023, 3 नवंबर से 4 नवंबर तक

24th Muzaffarpur Athletics 24th Muzaffarpur Athletics
Advertisements

Muzaffarpur 1 November : 24th Muzaffarpur Athletics २४वीं मुजफ्फरपुर जिला अंतर विद्यालय सह ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 जिसका आयोजन 3 नवंबर से 4 नवंबर तक स्थानीय लंगत सिंह महाविद्यालय के कीड़ा मैदान में किया जाना है, की तैयारी अंतिम चरण में है.

24th Muzaffarpur Athletics मुजफ्फरपुर जिला अंतर विद्यालय सह ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023, 3 नवंबर से 4 नवंबर तक Symbolic image
24th Muzaffarpur Athletics मुजफ्फरपुर जिला अंतर विद्यालय सह ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023, 3 नवंबर से 4 नवंबर तक Symbolic image

24th Muzaffarpur Athletics


इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद कीड़ा एवं योग संस्थान द्वारा जो मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ के संबंध इकाई है, के द्वारा किया जा रहा है. बालक एवं बालिका के लिए कुल आठ आयु वर्ग में आयोजित होने वाली है. इस प्रतियोगिता में 124 स्वर्ण पदक, 124 रजत पदक एवं 124 रजत पदक अर्थात कुल 374 पदक दावं पर लगे हैं. अब तक 38 विद्यालय के लगभग 900 खिलाड़ियों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है.


मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शरद कुमार झा ने बताया चैंपियनशिप का उद्घाटन श्री पंकज सिंह भारतीय पुलिस सेवा आईजी तिरहुत प्रक्षेत्र द्वारा दिनांक 3 नवंबर प्रातः 10:30 बजे संपन्न होगा. इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक श्री अमिताभ वर्मा पूर्व जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर भी उपस्थित रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर ओम प्रकाश राय प्राचार्य कॉलेज, श्री अनिल सिंह संरक्षक मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ तथा कमांडर शशांक शेखर प्रबंध निदेशक प्रसाद ग्रुप की उपस्थिति होगी.

24th Muzaffarpur Athletics मुजफ्फरपुर जिला अंतर विद्यालय सह ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023, 3 नवंबर से 4 नवंबर तक Symbolic image

प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 14 वर्ष से कम आयु और के बालक एवं बालिकाओं के लिए फिट्स जैवलिन थ्रो आयोजन होगा.

#athletics #Muzaffarpur #news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *