www.goltoo.in

4th National Aainball Championship: Bihar on Top

October 18, 2022 | by Goltoo

bablu-19

Muzaffarpur 18 October : बिहार के मुजफ्फरपुर में चतुर्थ नेशनल चैंपियनशिप के खेला जा रहा है. तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरे दिन बिहार की टीम अपने सभी मैच जीतकर सबसे आगे है. बिहार की टीम ने आज शाम हरियाणा और राजस्थान को परास्त किया. इसके साथ ही बिहार आईनबॉल टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है.

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली और टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, केरल, अरुणाचल प्रदेश, और नॉर्थ ईस्ट की टीम चैंपियनशिप के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर को ने महाराष्ट्र को 88 पॉइंट से हरा दिया. अरुणाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को 5 अंकों से हरा दिया.

हरियाणा ने राजस्थान को 138 अंक से, राजस्थान ने नार्थ ईस्ट को 9 अंक से और पश्चिम बंगाल और केरल ने दिल्ली को पराजित किया. महाराष्ट्र ने उड़ीसा को हराया. मध्य प्रदेश की टीम ने झारखंड को 238 अंकों के अंतराल से हराया.


मंगलवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा. बिहार में पहली बार राष्ट्रीय आईंन बॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है वह भी बरुआरी गांव के स्टेडियम में जो मुजफ्फरपुर दरभंगा नेशनल हाईवे पर 40 किलोमीटर पर स्थित है.रविवार को इसका शुभारम्भ हुआ था चैंपियनशिप जिसे आयोजित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी रंजन ने अपनी पूरी शक्ति लगा दी है.

#nationalaainball #muzaffarpur #aainball #biharaainball

RELATED POSTS

View all

view all