Headlines

7th National Cestoball Championship में बिहार महिला टीम सेमीफाइनल में, पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल

7th National Cestoball Championship में बिहार महिला टीम सेमीफाइनल में, पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल 7th National Cestoball Championship में बिहार महिला टीम सेमीफाइनल में, पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल
Advertisements

Bareily 9th January : बरेली में आयोजित 7th National Cestoball Championship में बिहार महिला टीम ने पुल के सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, वहीं पुरुष टीम ने झारखंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

7th National Cestoball Championship

बरेली में आयोजित 7वीं सीनियर राष्ट्रीय सेस्टोबाल चैम्पियनशिप में बिहार की महिला एवं पुरुष टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है।

7th National Cestoball Championship में बिहार महिला टीम सेमीफाइनल में, पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल
7th National Cestoball Championship में बिहार महिला टीम सेमीफाइनल में, पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल

बिहार महिला टीम ने अपने पुल के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार महिला टीम ने छत्तीसगढ़ को 20–12 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। महिला टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 9 तारीख की सुबह कर्नाटक टीम से खेला जाएगा।

वहीं बिहार पुरुष टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पुल के अंतिम मैच में बिहार पुरुष टीम ने झारखंड को 22–12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष टीम को अपने पुल में केवल पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बिहार टीम ने दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसी मजबूत टीमों को पराजित किया।

इस संबंध में समस्त जानकारी बिहार सेस्टोबाल संघ के सचिव श्री अखिलेश मणि द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *