Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 June : मुजफ्फरपुर में बढ़ रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए कांटी में बनेगा अंडरपास और सर्विस रोड, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी रोड होगा फोरलेन. पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने केंद्रीय पथ निर्माण मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर 25 मई को मुजफ्फरपुर में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पांच सड़कों पर अंडर पास और सर्विस रोड बनाने की प्रस्ताव भेजा था.

NH 28 Ramdayalu Nagar

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र जारी कर जानकारी दी कि मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी रोड को अब फोरलेन बनाया जाएगा. इसकी डीपीआर नवंबर तक तैयार कर लेनी है. अगले साल इसकी टेंडर की प्रक्रिया एजेंसियोंके माध्यम से की जाएगी.
इसके अलावा नेशनल हाईवे 28 में चांदनी चौक से मुजफ्फरपुर सुधा डेयरी होते हुए काटी चिन्मस्तिका मंदिर तक बने डेंजर जोन को समाप्त करने के लिए अंडरपास और सर्विस रोड भी बनेंगे. सुधा डेयरी के पास नया फ्लाईओवर भी बनेगा. सुधा डेयरी के पास से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं.

Sudha Dairy NH 28

रोड सेफ्टी ऑडिट के रिपोर्ट के आधार पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर के पास लाइटवेट अंडरपास के साथ सर्विस रोड भी बनाया जाएगा. नेशनल हाईवे पर बने T जंक्शन पर अंडरपास और सर्विस रोड बनेंगे. मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर से मोतिहारी और मुजफ्फरपुर से रीवा रोड में जुटने वाली सड़कों पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं.

Advertisements

राष्ट्रीय राजमार्ग 102 के छपरा रेवा घाट के फकीरा चौक तक दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं.

राष्ट्रीय राजमार्ग 28 मुजफ्फरपुर समस्तीपुर के गोबरसही से दिघरा और काजी इंडा के बीच हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चेतावनी वाला साइन बोर्ड के साथ-साथ है पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग और रंबल स्ट्रिप का भी निर्माण कराया जाएगा. सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और बाईपास निर्माण के साथ-साथ गोबरसही के पास सर्विस रोड में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया.


उन सभी पॉइंट पर का जिक्र करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग मान ली है. सभी पॉइंट पर मंत्रालय की तरफ से की जा रही कार्यो से अवगत कराते हुए जवाब भेजा गया है.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.