Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 June : मुजफ्फरपुर उद्योग जगत के लिए अच्छी खबर बड़े निवेश के लिए तैयार अदानी ग्रुप. अदानी ग्रुप की एक टीम ने बियाडा और मोतीपुर का निरीक्षण किया. भारत की बड़ी अदानी विल्मर कंपनी बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़े निवेश के लिए तैयारी कर रही है.

कंपनी की टीम ने सोमवार को बेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया साथ ही मोतीपुर स्थित बन रहे फ़ूड पार्क भी देखा. कंपनी से आई टीम ने यहां के बाजार, नेशनल हाईवे, सब हाईवे,आदि इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारियां ली. कंपनी की टीम ने भूजल स्तर के साथ-साथ बाढ़ और जलजमाव के बारे में भी जानकारी ली.

Adani Group of Companies

सबसे पहले अडानी की टीम बेला के आईडीपीएल परिसर का निरीक्षण किया. अदानी ग्रुप को 40 एकड़ जमीन की जरूरत है. मुजफ्फरपुर में . इसके बाद से मोतीपुर का निरीक्षण किया गया. मोतीपुर में लगभग 143 एकड़ जमीन में मेगा फूड पार्क खुलने जा रहा है.

Advertisements

इससे पहले बड़ी कंपनियों में हल्दीराम और आईटीसी ने भूमि आवंटन के लिए प्रस्ताव दिया था. मार्च महीने में मेगा फूड पार्क के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिली थी. इसके बाद से बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपनी रूचि दिखाने शुरू कर दी है.

#AdaniinMuzaffarpur #Adanigroup #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.