Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, महात्मा गाँधी, इंदिरा गाँधी, वाजपेई जैसे दिग्गज आ चुके हैं बाब नगरी देवघर

SKJ Law College
Advertisements

Deoghar 12 July : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बाबा नगरी देवघर के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. आजादी के पहले और आजादी के बाद कई बड़े नेताओं ने बाबा नगरी में आकर पूजा अर्चना की है.

SKJ Law College

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद 1952 में देवघर आकर बाबा की पूजा अर्चना की थी. बाबा नगरी आने वाले पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी थे.

SKJ Law College
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद


1 मार्च 2020 को वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी बाबा नगरी पहुंचे थे उस समय तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी उनके साथ थी जो अभी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भी हैं. पूर्व राष्ट्रपति में प्रणब मुखर्जी भी तीन बार बाबा नगरी आ चुके हैं. राष्ट्रपति बनने के पहले और राष्ट्रपति बनने के बाद प्रणब मुखर्जी बाबा की पूजा अर्चना करने देवघर आए थे.

SKJ Law College
President Ramnath Kovind in Deoghar


12 नवंबर 1979 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बाबा नगरी आई थी पर उस समय वह प्रधानमंत्री नहीं थी. इंदिरा गांधी का आगमन हवाई जहाज से ही हवाई पट्टी पर हुआ था. पूर्व प्रधानमंत्री ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया था.

SKJ Law College
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बाबा नगरी आई थी


इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भी 1967 में बाबा नगरी देवघर आ चुके हैं. अटल बिहारी वाजपेई भी बाबा देवघर तीन बार आए थे 1969 और 1985 में भी.

SKJ Law College
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई


इन सबके अलावा महात्मा गांधी ने भी दो बार देवघर की यात्रा की थी पहली बार 3 अक्टूबर 1925 को गांधी जी देवघर आए थे. 2 दिनों तक पर देवघर में रहने के बाद वहां से प्रस्थान किए. करनीबाग के भाग्य लक्ष्मी निवास में महात्मा गांधी ठहरे थे. महात्मा गांधी की दूसरी देवघर यात्रा 1934 में हुई थी.

SKJ Law College
महात्मा गांधी ने भी दो बार देवघर की यात्रा की थी All Images from Internet and Twitter


आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजा-अर्चना करेंगे देवघर की बाबा देवनगरी में पूजा अर्चना के अलावा आज प्रधानमंत्री देवघर एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे.

#Deoghar #PMModi