National News
Advertisements

मध्य प्रदेश में इंदौर और खरगोन के बीच भीषण सड़क हादसे में 15 से भी ज्यादा मारे गए. यात्रियों से भरी बस धामनोद में खलघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में गिर गई

Khargaun 18 July : मध्य प्रदेश में इंदौर और खरगोन के बीच भीषण सड़क हादसे में 15 से भी ज्यादा मारे गए. यात्रियों से भरी बस धामनोद में खलघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में गिर गई. 10:45 पर ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बस रेलिंग तोड़ते हुए पुल के नीचे नर्मदा नदी में गिर गई. महिलाओं और बच्चों समेत लगभग 40 यात्री सवार थे.

13 शव निकाले जा चुके हैं और दावा किया जा रहा है कि 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकाला गया है. एंबुलेंस चालक के अनुसार अभी तक एक भी यात्री जीवित नहीं निकला है. एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में इंदौर से पुणे जा रही यात्री बस नर्मदा नदी में गिर गई.

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर बात की और घटना की जानकारी दी. इंदौर से 80 किलोमीटर दूर आगरा मुंबई हाईवे पर यह दुर्घटना हुई है और यह सड़क इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ती है. धार और खरगोन जिले की सीमा को बांटने वाली संजय सेतु पुल के ऊपर से बस गिरी है नर्मदा नदी में. अभी तक एक भी यात्री के जीवित नहीं मिला है जैसा कि एंबुलेंस चालक ने बताया- मेरे पहुंचने तक बस नदी में गिरी थी और एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं निकाला गया था.

Advertisements
all images from internet for news purpose


बस नंबर एमएच 40 ए 9848 सुबह 9:00 से 9:15 बजे खलघाट से 12 किलोमीटर पहले हाईवे पर एक होटल में चाय नाश्ते के लिए रुकी थी यहां से चलने के कुछ घंटे के अंदर ही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई .

#Busaccident #khargaun #Dhamnod #Narmadariver

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.