Bihar News
Advertisements

बिहार के बदलते मौसम में बिजली गिरने की घटनाओं ने पिछले पांच वर्षों में 1280 लोगों की जाने गई हैं वज्रपात से.

Patna 27 July : बिहार में पिछले 24 घंटे में हुई भीषण वर्षा और बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत. 24 घंटे के वज्रपात से बिहार के कैमूर जिले में 7 लोग शिकार हुए हैं. बिजली गिरने से कैमूर में सबसे ज्यादा 7 लोगों की मृत्यु हुई.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली गिरने की घटनाओं पर शोक संवेदना प्रकट की है और मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख मुआवजा देने की घोषणा भी की है. सोमवार से लेकर मंगलवार शाम 24 घंटे के दौरान बिहार के 8 जिलों में बिजली गिरने की घटना से 20 लोगों की मौत हुई है. कैमूर में 7 भोजपुर और पटना में 4-4, जहानाबाद, अरवल, सिवान, रोहतास और औरंगाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

Symbolic image for representation

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना प्रकट की है और कहा है आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख मुआवजा देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन द्वारा दर्शाए गए सुझावों का अनुपालन भी करने का सुझाव दिया. मुख्यमंत्री ने लोगों को कहा खराब मौसम में घर में रहें और सुरक्षित हैं.

Advertisements


पिछले कुछ वर्षों में बिहार में बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ गई है. बिहार के बदलते मौसम में बिजली गिरने की घटनाओं ने पिछले पांच वर्षों में 1280 लोगों की जाने गई हैं वज्रपात से. बिहार के मुख्यमंत्री ने लोगों को सुझाव दिया है आपदा प्रबंधन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें.

मुजफ्फरपुर और बिहार में 30 और 31 जुलाई को भरी वर्षा की संभावना जताई है मौसम विभाग ने .

#Biharnews #Biharweather #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.