Headlines

बचावकर्मी ने बताया 3 लोग हेलीकाप्टर से कूदे,पानी माँगा शायद CDS जनरल बिपिन रावत थे

SKJ Law College
Advertisements

SKJ Law College

बचावकर्मी ने बताया 3 लोग हेलीकाप्टर से कूदे ,पानी माँगा शायद CDS जनरल बिपिन रावत थे
सामाजिक कार्यकर्त्ता शिव कुमार पहले पहुँचने वालों में एक थे ,उन्होंने बताया तीन लोग जलते हेलीकाप्टर से कूदे ,हेलीकॉप्टर बुरी तरह से जल रहा था . ये बात स्पस्ट हो गई थी की कोई बचा नहीं होगा . शिव कुमार ने सबों को एम्बुलेंस तक पहुँचाने में मदद की.शिवकुमार को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि गंभीर संकट में फंसा सेना का जो अधिकारी उससे पानी मांग रहा है, वह देश के शीर्ष सैनिक और पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत हैं.

SKJ Law College

पहले CDS जनरल बिपिन रावत और 13 लोगों की मौत हेलीकाप्टर क्रैश में कुन्नूर के पास हो गई थी.ऐसी आशंका भी व्यक्त की जा रही है की ये दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश है .इस हादसे में एक व्यक्ति जिन्दा बचा है जिनकी हालत गंभीर है.
शिवकुमार ने बताया, ‘हमने देखा कि उनमें से तीन लोग जिंदा थे. पुलिस निरीक्षक के आने पर भी हमने उन्हें स्थानांतरित करने के लिए कंबल और अन्य उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया. हम उन्हें वहां से स्थानांतरित करने की कोशिश में लगे हुए थे. तब मैंने दूसरे व्यक्ति से कहा कि हम बचावकर्ता यहां पहुंच गये हैं और आप शांत हो जाएं, तभी उनमें से एक ने मुझसे थोड़ा पानी देने के लिए कहा.’

#bipinrawat #cdsbipinrawat #hindinews #kunoor #helicoptercrash