www.goltoo.in

Income Tax Raid In Muzaffarpur : छापेमारी में एक करोड़ 35 लाख रुपए बरामद

August 4, 2022 | by Goltoo

IMG-20220804-WA0038

छापेमारी से दहशत में आये अन्य कारोबारियों ने भी दुकाने नहीं खोली हैं आज.

Muzaffarpur 4 August : मुजफ्फरपुर के 3 मसाला कारोबारी के 20 ठिकानों पर कल बुधवार को हुए छापेमारी में एक करोड़ 35 लाख रुपए बरामद हुए. 3 कारोबारियों के बीस ठिकानों पर मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी हुई. पान मसाला कारोबारियों के मुजफ्फरपुर पटना सीतामढ़ी और दरभंगा समेत 20 ठिकानों पर छापेमारी हुई.

मुजफ्फरपुर में ग्रीन केसरी के केदारनाथ रोड लक्ष्मी निवास, कल्याणी का न्यू पान मंडी स्थित दुकान और क्लब रोड स्थित गोदाम, राजेश अग्रवाल के पंकज मार्केट आवास के साथ उनके भाई अनिल अग्रवाल के जीरो माइल और गोला बांध रोड के गोदाम के साथ-साथ मैनेजर के घर पर भी आमगोला माली गली में छापेमारी हुई.

देर रात तक चली छापेमारी में एक करोड़ 33 लाख रुपए बरामद हुए. दरभंगा के एक आवास से 35 लाख कॅश मिले. यह पान मसाला व्यवसाई बहुत बड़े व्यवसाई हैं और इनके पास से कई बड़े कंपनियों के सीएनएफ एजेंसी भी है. नगद के साथ-साथ ज्वेलरी और जमीन के कागजात भी मिले हैं जिसकी छानबीन की जा रही है .


छापेमारी से दहशत में आये अन्य कारोबारियों ने भी दुकाने नहीं खोली हैं आज.

#Muzaffarpurnews #Incometaxraid

RELATED POSTS

View all

view all