Headlines

Muzaffarpur Crime News : Murder in Panapur चाचा के साथ लौट रहे युवक की देर रात थाने के पास हत्या

SKJ Law College
Advertisements

वारदात के बाद गांव वालों ने एंबुलेंस और पुलिस दोनों को सूचना दी. एंबुलेंस तो पहले आ गई पर पुलिस को आने में देर हो गई. पुलिस के पहुंचने के बाद पुलिस के जवान के नशे होने की बात भी कही जा रही है.

Muzaffarpur 5 August : चाचा के साथ लौट रहे युवक की देर रात थाने के 100 मीटर की दूरी पर हत्या मुजफ्फरपुर के पानापुर ओपी के 100 मीटर की दूरी पर देर रात अपने चाचा के साथ लौट रहे एक युवक को गोली मारकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों पटना से अपने गांव वापस लौट रहे थे.

SKJ Law College
File image of Dhruv

पानापुर ओपी के समीप ओवरटेक कर तीन बाइक सवारों ने छिनतई करने के विरोध पाना छपरा के 30 वर्षीय ध्रुव कुमार सिंह को गोली मार दी. वारदात के बाद गांव वालों ने एंबुलेंस और पुलिस दोनों को सूचना दी. एंबुलेंस तो पहले आ गई पर पुलिस को आने में देर हो गई. पुलिस के पहुंचने के बाद पुलिस के जवान के नशे होने की बात भी कही जा रही है. इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे. पानापुर पुलिस के हाथ से नियंत्रण बाहर होने की सूचना डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे को दी गई उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया डीएसपी मनोज पांडे के समझाने के बाद लोग शांत हो गए.गांव वालों की शिकायत थी कि पुलिस वाले ही नशे में थे.

SKJ Law College

शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया. मृतक पटना में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे. गांव में हो रहे पूजा के लिए गांव वापस आ रहे थे अपने चाचा के साथ. पनापुर ओपी के समीप तीन अपराधियों ने छिनतई की कोशिश जिसका विरोध करने पर युवक को गोली मार दी गई. युवक की मौत मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

#crimenews #murder #muzaffarpurnews