Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 February : Ls College के वनस्पति शास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक और जाने माने विद्वान प्रो. सियावर शरण प्रसाद के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. वक्ताओं ने प्रो प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनसे जुड़ी यादें साझा की.

LS College पूर्व प्राध्यापक विद्वान प्रो. सियावर शरण प्रसाद के निधन पर शोकसभा
LS College पूर्व प्राध्यापक विद्वान प्रो. सियावर शरण प्रसाद के निधन पर शोकसभा

LS College प्रो. सियावर शरण प्रसाद

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की प्रो सियावर शरण प्रसाद 1965 से 2002 तक में एलएस कॉलेज के बॉटनी विभाग से जुड़े रहे. प्रो राय ने कहा कि आज के चमक दमक से दूर अध्ययन अध्यापन में खुद को समर्पित करने वाला उनका व्यक्तित्व सबको प्रेरित करने वाला है. बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रो पीयूष वर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अकादमिक के अलावा प्रशासनिक क्षमता के भी धनी थे तथा शिक्षक संघ से जुड़कर शिक्षको के हितों के लिए सदैव मुखर रहे.

LS College पूर्व प्राध्यापक विद्वान प्रो. सियावर शरण प्रसाद के निधन पर शोकसभा
LS College पूर्व प्राध्यापक विद्वान प्रो. सियावर शरण प्रसाद के निधन पर शोकसभा

सभा में दिवंगत आत्मा के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया. शोक सभा में श्रद्धांजलि देने वालो में प्रो राजीव कुमार, प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, प्रो विजय कुमार, प्रो फैयाज अहमद, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ अर्धेंदु, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.