Bihar News
Advertisements

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सड़क मार्ग से अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति तथा धान की रोपनी के आच्छादन का जायजा लिया.

Patna 21 August : आज मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सड़क मार्ग से नालंदा, शेखपुरा, जमुई एवं लखीसराय में अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति तथा धान की रोपनी के आच्छादन का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के लिए सिंचाई कार्य का प्रबंध कराएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनकी फसल अच्छी हो। संभावित सूखे की स्थिति में किसानों को हरसंभव मदद देने तथा डीजल अनुदान, किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, सिंचाई की सुविधा, वैकल्पिक फसल योजना के तहत बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।


आज मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मुंगेर, लखीसराय और जमुई में अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।
डीजल अनुदान, किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति, सिंचाई की सुविधा, वैकल्पिक फसल योजना के तहत बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

All images from FB Wall of CM Nitish Kumar


गौरतलब है की मुख्यमंत्री नितीश कुमार पिछले कुछ दिनों से बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं.मानसून की वर्ष नहीं होने से किसानों के लिए चिंतित दिख रहे हैं मुख्यमंत्री.गौरतलब है की दो दिन पहले सवाई सर्वेक्षण के दौरान हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी गया में.इसलिए अब सड़क मार्ग से सूखा का जायजा ले रहे हैं.अपने दौरे में अधिकारीयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का भी निर्देश दिया.

Advertisements

#nitishkumar #cmnitishkumar #Biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.