National News
Advertisements

New Delhi 28 August : भ्रष्टाचारी सुपरटेक ट्विन टावर ध्वस्त हुआ. नोएडा के सेक्टर 93A में भ्रष्टाचार का प्रतीक सुपरटेक ट्विन टावर आज दोपहर 2:30 बजे ध्वस्त कर दिया गया. 40 मंजिले सुपरटेक ट्विन टावर के गिराने की तैयारियां 6 महीने से चल रही थी और 28 अगस्त को इसे गिरादिया गया है जो 9 सेकंड के अंदर गिरकर धूल गुब्बारे में बदल गया. बटन दबाने भर की देर थी कि लगभग 10 सेकंड के अंदर 102 मीटर, कुतुब मीनार से भी ऊंची इमारत गिर कर ध्वस्त हो गई. आसपास के इलाकों में लोग ऊंचे इमारतों पर खड़े होकर मोबाइल और तरह-तरह के कैमरों से वीडियो बनाने के लिए तैयार बैठे थे. हालाँकि वीडियोग्राफी और ड्रोन उड़ाने तथा विमानों के परिचालन की मनाही थी इस इलाके में हजारों टन मलबे निकलने की उम्मीद है जिसकी कीमत लगभग 14 करोड़ बताईजा रही है.

Twitter image of before and after blast


भ्रष्टाचार और अराजकता का जीवंत प्रमाण था सुपरटेक ट्विन टावर सुपरटेक एक गैर सरकारी कंपनी थी.नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने सुपरटेक को दिवालिया घोषित कर दिया था और 400 करोड़ बकाया था इस कंपनी पर. मलबे की सफाई के बाद गैस पाइपलाइन और बिजली की सप्लाई को की मरम्मत का दोबारा शुरुआत होगी. प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी सुपरटेक गिराने के लिए और गिरकर ध्वस्त हुआ. सुपरटेक ट्विन टावर २४ सेकन्ड लगे कुल प्रक्रिया में पहले ट्रिगर दबाने के पहले चार्ज किया जाता है उसके बाद करंट की सप्लाई की जाती है जिसके पास बिस्फोट होता है. 9 सेकंड तक धमाके के बाद फिर से 15 सेकेंड में पूरा का पूरा ट्विन टावर धूल के गुब्बारे में समा गया.

#supertech #supertechtwintower #twintowerdemolition

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.