Headlines

Corona Update-देश दुनिया के साथ साथ बिहार और मुजफ्फरपुर

SKJ Law College
Advertisements

मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी कोरोना संक्रमित,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा एसएसपी भी कोरोना संक्रमित.
पांच दिनों में कोरोना में लगभग 600% का उछाल आया है. संक्रमण की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

भारत सरकार के मंत्री अश्विनी चौबे के साथ-साथ उनके परिवार में भी संक्रमण फैल गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सेक्रेटरी अनुपम कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं. कोरोना प्रोटोकॉल की बड़ी लापरवाही,बिहार सरकार की की अदूरदर्शिता दिखने लगी है. बिहार सरकार को अनुमान नहीं था की कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है तो पाबन्दी कुछ दिन पहले लगा दिया जाये.बिहार सरकार के मंत्री दो दिन पहले खादी मेले का मुजफ्फरपुर में उद्घाटन करते हैं और फिर दो दिन के अंदर बंद कर दिया जाता है कोरोना की गाइड लाइन का पालन हेतु.दो दिन दस दिन के बाद का आकलन करने में बिहार सरकार विफल रही है.खुद उपमुख्यमंत्री खादी मेले के उद्घाटन पर मौजूद थे और एक दिन बाद उनकी टेस्ट पॉजिटिव आती है,उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया ,मंच साझा किया.उनके साथ उद्योगमंत्री सईद शाहनवाज हुसैन मौजूद थे उनपर भी खतरा साथ रहे लोगों पर भी. मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी समाज सुधार अभियान कर रहे थे.क्या राजनीती से जुड़े लोगो को कोरोना नहीं होता है.

बिहार विधानसभा में दो दिन के अंदर 20 से अधिक कोरोना मरीज मिलने के बाद अब विधानसभा को 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है.

SKJ Law College
Deputy CM in Khadi Mela

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रूटीन चेक उप की गई क्योंकि मुख्यम्नत्री कुछ दिनों से बिहार में समाज सुधार अभियान पर थे और कई लोगों के सम्पर्क में आये थे .
गौरतलब है की मुख्यमंत्री आवास परिसर में कोरोना से कई लोगों के संक्रमित होने की खबर कुछ ही दिनों पहले बाहर आयी थी . इस बीच अब सूचना सामने आयी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सेक्रेटरी अनुपम कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है.सभी जानकारी ट्वीटर पर आ रही है.

SKJ Law College

बीते 24 घंटे में पटना में सबसे अधिक 1407 और गया में 177 और मुजफ्फरपुर में 137 नए मामले आए हैं। बेगूसराय में 71 और सारण में 52 नए मामलों आए हैं।
पिछले 24 घंटे में पटना के 40 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं.पटना AIIMSमें दो मरीज की मृत्यु हुई.एक 25 वर्षीय युवक जिन्हे ऑपरेशन के बाद पता चला संक्रमण है और दूसरा 85 वर्षीय महिला की मौत हुई.

SKJ Law College

बिहार में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। अब हर घंटे करीब 100 लोग पॉजिटिव हो रहे हैं। रभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. डीएम राजीव रौशन, डीडीसी तनय सुल्तानिया समेत कई अन्य अधिकारियों का कोविड टेस्ट किया गया है. रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

पटना -गाड़ी में मास्क नहीं पहनने के कारण 58 वाहन मालिकों से जुर्माने के रूप में 91200 रुपये वसूले गये.

बिहार के सभी स्कूल, कॉलेजों को बंद करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने सभी को कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है।

जैसा की हम जानते हैं बिहार में 6 जनवरी रात से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. वहीं दफ्तरों के लिए भी नियम बनाए गये हैं. 4 जनवरी की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई थी.

SKJ Law College

पंजाब के अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को इटली से पहुंची एक चार्टर्ड फ्लाइट YU-661 में 125 यात्री संक्रमित मिले हैं। फ्लाइट में कुल 179 पैसेंजर सवार थे। कोरोना पॉजिटिव यात्रियों में से 9 मरीज स्वास्थ्य विभाग को चकमा देकर फरार हो गए। भागे सभी मरीज अमृतसर के बताये जा रहे हैं.

SKJ Law College
Banner

दुनिया में कोरोना


पिछले 24 घंटे में दुनिया में 25 लाख नए संक्रमण अमेरका में 7.5 लाख नए मामले आये.दुनिया के 6 देशों में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं.अमेरिका में दुनिया में सबसे ज्यादा 7.51 लाख कोरोना केस दर्ज किए गए हैं.
WHO चीफ टेड्रोस ने कहा है कि ओमिक्रॉन दुनियाभर में लोगों की जान ले रहा है,हलके में ना लें.

आज तक दुनिया में कोरोना वायरस के आंकड़े

Coronavirus Cases:300,978,866
Deaths:5,491,620
Recovered:257,661,734

आज तक भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े


Coronavirus Cases:35,226,386
Deaths:483,178
Recovered:34,371,845


आज तक अमेरीका में कोरोना वायरस के आंकड़े


Coronavirus Cases:59,564,116
Deaths:855,843
Recovered:42,089,198


आज तक UK में कोरोना वायरस के आंकड़े


Coronavirus Cases:14,015,065
Deaths:149,515
Recovered:10,620,728

#coronaupdate #biharcoronanews #muzaffarpurnews #omicroninindia

ये भी पढ़ें – ICC महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम की घोषणा

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद,रेणु देवी और कैबिनेट के कई अन्य मंत्री संक्रमित-Bihar Cabinet Corona Blast

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अत्यधिक सुरक्षित मर्सिडीज मेबैक कार Mercedes MaybachS650 Guard

Tap Water Electric Heater: सेकंडों में गर्म पानी चाहिए तो लगाइये मिनी वाटर हीटर

झारखण्ड में कोरोना के कारण पाबंदियों का दौर शुरू, जानिए आंशिक लॉक डाउन में क्या क्या होगा.

बिहार में कोरोना के खतरे को देखते हुए कई पाबंदिया लागु नाईट कर्फ्यू भी-Partial lockdown

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी खेल कूद कार्यक्रम रद्द