National News
Advertisements

लखनऊ के हजरतगंज इलाके के होटल लेवाना स्वीट में आग लग गई कई लोग झुलस गए बेहोश महिला और पुरुष की मौत हो गई

Lucknow 5 September : UP की राजधानी लखनऊ में सोमवार को लेवाना होटल में आग लग गई। लखनऊ के लवाना होटल में आग से 2 की मौत. लखनऊ के हजरतगंज इलाके के होटल लेवाना में आग लग गई. कई लोग झुलस गए. बेहोश महिला और पुरुष की मौत हो गई अस्पताल ले जाने के बाद. खिड़कियों और दीवारें तोड़कर लोगों को निकाला जा रहा है. फायर ब्रिगेड पूरी कोशिश कर रही है आग पर काबू पाने में. आग में मरने वालों में एक पुरुष और एक महिला की जानकारी मिली है. आग से झुलसे 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Lucknow Hotel Fire Brigade rescuing all image from Facebook
Twitter video Levana Hotel Fire

लखनऊ के लग्जरी होटलों में गिनती होती है लेवाना होटल की .होटल हजरतगंज इलाके में मदन मोहन रोड पर है। इस होटल के कमरों व खिड़कियों के दीवारों और शीशों को तोड़कर लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. आशंका है शॉर्टकट के कारण लगी होगी. जिस फ्लोर पर आग लगी उस फ्लोर पर 30 कमरे हैं. 30 कमरों के 18 रूम बुक थे लगभग 50 लोग उस फ्लोर रहे होंगे.आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और पूरे होटल में फैल गई. आधे घंटे के अंदर फायर बिग्रेड पहुंच गई थी. आग बुझाने और लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है. आजकल की इमारत बंद बनती है खुले इमारतों की कमी हो गई है. इमारतों को इस कदर पैक कर दिया जाता है कि बचाव कार्य में बाधा आती है.

Lucknow Hotel Fire Brigade rescuing
Lucknow Hotel Fire Brigade rescuing

लखनऊ के जिलाधिकारी और वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य पर नजर रख रहे. आग के कारणों की जानकारी आने में समय लगेगा. आग लगने के बाद कुछ कर्मचारी मौके से फरार हो गए कुछ लोगों को आग लगने की भनक लगने पर वह पहले ही बाहर आ गए थे. इस तरह की घटनाएं बार-बार होती है पर सतर्क कोई नहीं होता है. हर बड़ी इमारतों में को बंद कर लोहे के ग्रिल या शीशे से बनाया जाता है कि राहत पहुंचाने में बाधा आती है. सुरक्षा के इतने इंतजाम किये जाते है की बाद में सुरक्षा करना मुश्किल हो जाता है.आजकल की इमारत बंद बनती है खुले इमारतों की कमी हो गई है. इमारतों को इस कदर पैक कर दिया जाता है कि बचाव कार्य में बाधा आती है.

Advertisements

#leavahotelfire #lucknowfire #upnews #lucknownews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.