Bihar News
Advertisements

मोतिहारी में ऑटो रिक्शा पर पलटा बालू लदा ट्रक पलट जाने से कई लोगों की जान चली गई.

Motihari 11 September : मोतिहारी में दर्दनाक भीषण सड़क हादसा ऑटो रिक्शा पर पलटा बालू लदा ट्रक, 5 की मौत
बिहार के मोतिहारी में ऑटो रिक्शा पर पलटा बालू लदा ट्रक पलट जाने से कई लोगों की जान चली गई. एक लोडेड ऑटो रिक्शा पर पलट गया बालू लदा. मोतिहारी में हुए इस दुर्घटना में अब तक 4 महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है. 5 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है .ऑटो में 10 लोग सवार बताए जाते हैं सभी एक ही परिवार से संबंधित भी बताए जा रहे हैं.

Symbolic image of accident

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 5 लाशों को ऑटो रिक्शा से निकाला जा चुका है..ट्रक निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है. पुलिस नजदीकी थाने के पुलिस पहुंच गई है. ट्रक के नीचे कई और लोगों के दबे होने की आशंका है. सही-सही हताहतों की संख्या ट्रक हटने के बाद ही चलेगी. मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेरिया में नेशनल हाईवे 28 पर एक बालू वाला ट्रक एक ऑटो रिक्शा पर पलट गया. इस घटना में अभी तक 4 महिला और एक बच्चे की मौत हो गई बताई जा रही है और ट्रक हटाने के बाद ही मरने वालों और घायलों की संख्या का सही अंदाजा लग पाएगा. बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और बैरिया देवी स्थान पर पूजा के लिए जा रहे थे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.