www.goltoo.in

Kanpur-Indore Indigo Flight इंजन फेल होने से दूसरे उड़ान की सभी टिकट कैंसिल कर खिलाडियों को भेजा इंदौर

September 16, 2022 | by Goltoo

airport

मुंबई से आई फ्लाइट को क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया और उस फ्लाइट से मुंबई जाने वालों की टिकट कैंसिल कर दिया.

KAnpur 16 September : कानपुर से इंदौर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. कानपुर से इंदौर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल होने से लीजेंड लीग के क्रिकेट खिलाडी फंस गए कानपूर में. विमान इंदौर के लिए उड़ान ही नहीं भर पाया. कानपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में कई खिलाड़ी भाग रहे हैं

Twitter image of Kanpur Airport Departure

.इन सभी को इसी फ्लाइट से इंदौर जाना था. इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खामियों के कारण उड़ान नहीं भर पाया है. 4 घंटे बीत जाने के बाद भी इंदौर जाने वाली फ्लाइट है रवाना नहीं हो सकी. इस विमान में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की लीजेंड टीम अगले मैच के लिए इंदौर जा रही थी.

इसी बीच मुंबई जा रही फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया. मुंबई जा रहे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. कानपुर एयरपोर्ट पर क्योंकि उनके इस फलाइट को अब क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए उपयोग में लाया जा रहा था. मुंबई से आई फ्लाइट को क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया और उस फ्लाइट से मुंबई जाने वालों की टिकट कैंसिल कर दिया.

कुछ को कानपुर से लखनऊ बस से रवाना कर दिया. कुछ कल टिकट देने की बात की इस बात को लेकर यात्रियों ने खूब हंगामा किया. कई यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट होने के कारण अगली फ्लाइट में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी. साउथ अफ्रीका के जाने-माने दिग्गज खिलाडी जोंटी रोडेस भी चहलकदमी करते दिखे. एयरलाइन की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही

RELATED POSTS

View all

view all