Headlines

Earthquake News : Taiwan के बाद भारत में अरुणाचल प्रदेश भी हिला

Advertisements

अरुणाचल प्रदेश के दिएबैंग घाटी में शाम 6:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.

पिछले 24 घंटे से आ रहे हैं ताइवान में भूकंप के बाद आज भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. अरुणाचल प्रदेश के दिएबैंग घाटी में शाम 6:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 4.4 आंकी गई है. ताइवान की तरह यहां भी भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर नीचे था.

भारतीय समय के अनुसार 6:27 शाम में भूकंप दिएबैंग वैली अरुणाचल प्रदेश में महसूस किया गया. अरुणाचल में अप्रैल में भूकंप आया था. 5.3 के तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए थे. किसी की नुकसान की कोई खबर नहीं है.

DD image of Arunachal quake
Taiwan Earthquake Twitter Image


आपको बता दें कि ताइवान में पिछले 2 दिन से शनिवार और रविवार को विनाशकारी भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं. जिसकी तीव्रता 7.2 तक थी शनिवार को 6.4 तीव्रता के भूकंप आए. ताइवान में भी आया भूकंप 10 किलोमीटर नीचे था. जापान में सुनामी अलर्ट कर दिया गया है. ताइवान में आए भूकंप के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है जिसमें ट्रेन के इंजन डोलते नजर आएंगे. एक बहुमंजिला इमारत भी झुकी नजर आएगी और 3 मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई.