Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 September : बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव की स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट होते जा रही है. नगर पंचायत चुनाव के पहले दौर के नामांकन की समाप्ति हो गई है. मैदान में 621 से प्रत्याशी हैं नगर पंचायत चुनाव में.

पहले चरण के लिए सकरा, बरूराज, सरैया, मीनापुर साहेबगंज के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई. कुल 52 प्रत्याशी हैं मुख्य पार्षद के लिए पांच नगर पंचायतों में 621 प्रत्याशी मैदान में जोर आजमाइश करेंगे. नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा मीनापुर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के लिए 14 उम्मीदवार हैं.


सोमवार 19 सितंबर प्रथम चरण के नामांकन की अंतिम तिथि थी. सरैया उप मुख्य पार्षद के 17 प्रत्याशी हैं. सरैया नगर पंचायत के कुल 66 उम्मीदवारों में 17 उप मुख्य पार्षद के प्रत्याशी हैं. बरुराज नगर पंचायत में उप मुख्य पार्षद के 15, सकरा में 12, मीनापुर में 12, और तुर्की में सबसे कम 10 प्रत्याशी हैं. नगर पंचायत चुनाव में 503 उम्मीदवार हैं पार्षद पद के लिए. जिसमें 147 बलराज में है, मीनापुर नगर पंचायत 125. सरैया 85, सकरा 77, तुर्की 69 प्रत्याशी हैं.

Advertisements

#nagarpanchayatchunav #election #panchayatchunav

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.