Bihar News
Advertisements

Patna 24 September: बिहार के चार जिलों में वज्रपात से आधे दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है. सीएम नीतीश कुमार ने जताया वज्रपात से मरने वालों के प्रति दुख जताया है और चार चार लाख अनुग्रह अनुदान देने का जिला प्रशासन को आदेश भी दिया है.

Symbolic image


मौसम विभाग पटना ने बिहार में अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश के आसार, ठनका और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है.
आज हुए आसमानी आफत से गोपालगंज में दो लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 3 महिलाओं सहित 4 लोग झुलस गए. बरौली और कुचायकोट क्षेत्र में मातम छा गया.


खगड़िया में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वज्रपात हादसे में झुलसे दो लोग अस्पताल में एडमिट कराये गए है. मोरकाही थाना के बिशनपुर बहियार में वज्रपात की घटना हुई.

Advertisements

#Biharweather #lightning #Biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.