Sports
Advertisements

आरडीएस कॉलेज के सभागार में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा इंटर कॉलेज चेस टूर्नामेंट.

Muzaffarpur 10 October : मुजफ्फरपुर के राम दयालु सिंह कॉलेज में इंटर कॉलेज शतरंज टूर्नामेंट का उद्घाटन प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा द्वारा शतरंज का चाल चलकर किया गया. आरडीएस कॉलेज के सभागार में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा इंटर कॉलेज चेस टूर्नामेंट. चेस टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर राजीव कुमार, डॉक्टर पायली, पंकज भूषण और अन्य अभिभावक और शिक्षक गण उपस्थित रहे. इस टूर्नामेंट में 12 टीमें पुरुष और महिला वर्ग में भाग ले रही है. भाग लेने वाले प्रमुख महाविद्यालय हैं. आरडीएस कॉलेज, एलएस कॉलेज एमडीडीएम कॉलेज, राम मनोहर लोहिया कॉलेज, नितिश्वर कॉलेज, तिरहुत कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन.


प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के निदेशक, शारीरिक शिक्षा आयोजन सचिव राजीव रविशंकर कुमार का कर रहे हैं. आर्बिटर के तौर पर राघवेंद्र कुमार, मनीष कुमार एवं विजेंद्र उपस्थित रहे. टूर्नामेंट के पहले दिन तीन राउंड का मैच खेला गया है. 11 अक्टूबर को दूसरे राउंड का मैच खेला जाएगा और विश्व बिहार विश्वविद्यालय की टीम के लिए चयन प्रतियोगिता भी होगी.
पहले दूसरे राउंड के बाद दोनों वर्गों महिला और पुरुष आरडीएस कॉलेज और तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन टूर्नामेंट में आगे रहे.

Results of the Chess Tournament on First Day

Advertisements


बालक वर्ग में तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने राम मनोहर लोहिया कॉलेज को 4-0 से, आरडीएस कॉलेज ने नीतीशश्वर कॉलेज को ४-0 से, एलएस कॉलेज ने एलएनटी कॉलेज को 3-1 से हराया,


२ण्ड तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन दूसरा राउंड में आरडीएस कॉलेज को 3-1 से, एलएनटी कॉलेज ने नितिश्वर कॉलेज को 4-0 से अलग.एलएनटी कॉलेज ने लोहिया कॉलेज को 4-0 से.


तीसरे राउंड में तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने एलएनटी को 4-0 से हराया, आरडीएस कॉलेज और एलएस कॉलेज को वाक ओवर के रूप में 2 अंक मिले.


महिला वर्ग में आरडीएस कॉलेज ने जरूर फिजिकल कॉलेज को 3-1 से हराया एमडीडीएम कॉलेज को बाई के रूप में 2 पॉइंट मिले.


सेकंड राउंड के खेल के बाद आरडीएस कॉलेज और एमडीडीएम कॉलेज के बीच दोनों मुकाबला ड्रॉ रहा.
तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन को बाई के रूप में 2 अंक मिले.

#Chess #chesstournament #Muzaffarpur #rdscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.