Sports
Advertisements

Muzaffarpur 26 April : Muzaffarpur के माउंट लिट्रा जी स्कूल, बोचहां में आयोजित थर्ड राजेश बंसल मेमोरियल ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ। करीब 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें डीपीएस स्कूल और माउंट लिट्रा जी स्कूल संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियन बने।

Muzaffarpur में 3rd राजेश बंसल मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप

Muzaffarpur के बोचहां स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित थर्ड राजेश बंसल मेमोरियल ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 70 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

Muzaffarpur में 3rd राजेश बंसल मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
Muzaffarpur में 3rd राजेश बंसल मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
Muzaffarpur में 3rd राजेश बंसल मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
Muzaffarpur में 3rd राजेश बंसल मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप

प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब डीपीएस स्कूल और माउंट लिट्रा जी स्कूल ने संयुक्त रूप से हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अन्नू गुप्ता (प्रेसिडेंट), डॉ. वंदना कुमारी (वाइस प्रेसिडेंट) एवं समाजसेवी सृष्टि सुमन उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।

Advertisements
Muzaffarpur में 3rd राजेश बंसल मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
Muzaffarpur में 3rd राजेश बंसल मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-4 बालिका वर्ग में आद्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4–6 वर्ष बालिका वर्ग में अन्वी सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हरिशा भीमसेरिया और आरवी सिंह संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं।

Muzaffarpur में 3rd राजेश बंसल मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
Muzaffarpur में 3rd राजेश बंसल मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप

6–8 वर्ष वर्ग में बालक वर्ग में श्रेयांस केसरी प्रथम, यशित रंजन द्वितीय और अंश चाचल तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में अदिति नारायण ने पहला स्थान प्राप्त किया, काव्या अग्रवाल द्वितीय और सर्वीन कौर तृतीय रहीं।

8–10 वर्ष वर्ग में बालक वर्ग में ऋतिक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कार्तिक द्वितीय और आरव राज तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अन्विका प्रथम और प्रिसा भीमसेरिया द्वितीय रहीं।

Muzaffarpur

10–12 वर्ष वर्ग में बालक वर्ग में सात्विक शर्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में राजवी प्रथम, अराध्या वर्ष द्वितीय और ख्याती सिम तृतीय रहीं।

12–14 वर्ष वर्ग में अनुपमा आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 15–19 वर्ष वर्ग में आयुष कुमार विजेता बने।

टेनासिटी कैटेगरी में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अक्षिता कुमारी, आदित्य सुमन और सत्यम ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कोच अंकित कुमार, रोशन कुमार एवं ऑर्गनाइजर राहुल चौरसिया के नेतृत्व में किया गया। उनके कुशल प्रबंधन और मार्गदर्शन से कार्यक्रम सफल रहा। स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Muzaffarpur

कुल मिलाकर यह प्रतियोगिता न केवल बच्चों के खेल कौशल को निखारने का मंच बनी, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा देने में सफल रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.