Bihar NewsMuzaffarpur News
Advertisements

Patna 31 October: जनता दल यूनाइटेड विधायक बीमा भारती के पति और भवानीपुर के पूर्व प्रमुख पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल पर 31 अक्टूबर सोमवार की शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. अचानक हुए हमले में अवधेश मंडल बाल-बाल बच गए. रुपौली विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाइटेड के विधायक बीमा भारती हैं, उनके पति पूर्व प्रखंड प्रमुख भी रह चुके हैं जिन पर सोमवार की शाम चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर जानलेवा हमला किया.

Social Media Image of MLA Bima Bharti & Awadhesh Mandal

हमलावरों के फायरिंग के बाद सुरक्षा गार्ड्स ने भी फायरिंग की जिस कारण अपराधी भाग गए. पूर्व प्रमुख अपने सुरक्षा गार्ड के साथ सोनाम गांव में दौरा कर रहे थे इसी बीच अपराधियों ने पिस्टल तान दी उनके सर पर. निजी सुरक्षा गार्डों के द्वारा बीच-बचाव करने के बाद गांव वालों को भनक लगी और गांव के लोग जमा होने लगे तब अपराधी भाग खड़े हुए. अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.पूर्णिया के रूपौली में कई दशकों से अपराधियों का बोलबाला रहा है.


बिहार में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है कल शाम को अपराधियों ने सिवान में मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया और 5 गोलियां मारी.

Advertisements

मुजफ्फरपुर में भी हत्या


मुजफ्फरपुर में भी छठ घाट पर प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को भीड़ ने मार डाला. मुजफ्फरपुर में ही परमजीवार गांव में छठ पूजा के दौरान युवक को चाकू से से मार डाला. छह लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया जिसमें युवक की निर्मम हत्या कर दी. भीड़ ने आरोपियों में से एक को पकड़ लिया. 22 वर्षीय बबलू कुमार को जो बेंगलुरु में रहता था और छठ के मौके पर घर आया था. 6 लोगों ने घेरकर चाकूबाजी में निर्मम हत्या कर दी.

#purneanews #muzaffarpurnews #bimabharti #crimenews

 

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.