www.goltoo.in

क्या भारत में कोरोना फिर से पांव पसारेगा? विदेशों में बढ़ते मामलों को देख भारत भी सतर्क

December 20, 2022 | by Goltoo

corona-virus-getty.tmb-1200v

New Delhi 20 December:
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. भारत में पिछले 24 घंटों में 112 नए मामले मिले. कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भारत में अभी लगभग 3500 है .चीन कोरोना से कराह रहा है. कोरोनावायरस चीन में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.


चीन, जापान, कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने सभी राज्यों को सतर्कता बरतने के लिए पत्र लिखा है. अन्य देशों में बढ़ते मामले को लेकर भारत भी सतर्क रहना भारत में भी सतर्क रहने की जरूरत है भारत सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर सतर्क रहने और कोरोनावायरस की के पॉजिटिव केस के जेनोम सीक्वेंसिंग कराने को कहा है और वायरस कोरोनावायरस के बदलते वेरिएंट पर नजर रखने के लिए कहा गया है. तर्कता के लिए भारत सरकार ने पत्र जारी किया है जिससे समय रहते इंतजाम हो सके.


स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है पत्र की कॉपी आप देख सकते हैं पिछले वर्षों में कोरोना के महामारी को भारत ने बखूबी संभाला है और कोरोनावायरस से लड़ने में भी सफल रहा है और उबरने की कोशिश की जा रही है. वहीं चीन बेहाल है अमेरिका भी परेशान है. सर्दियों के मौसम में आ गए हैं हमें भी सावधान रहने की जरूरत है.

#Coronavirus #Corona-update-india #China

RELATED POSTS

View all

view all